मॉस्‍को से गोवा जाने वाले विमान की गुजरात के जामनगर में आपात लैंडिंग, संदिग्‍ध वस्‍तु की आशंका

जामनगर. मॉस्‍को से गोवा जा रहे विमान की जामनगर में आपात लैंडिंग कराई गई। विमान में संदिग्‍ध वस्‍तु होने की आशंका के चलते यह आपात लैंडिंग करानी पड़ी। इससे पहले बॉम्‍ब डिस्‍पोजल टीम, एम्‍बुलेंस एयरपोर्ट पर बुला लिये गये। विमान में करीब 236 विदेशी यात्री बताए जा रहे हैं। खबर है क‍ि मेक्सिको से गोवा जाने वाले विमान में बम होने की सूचना गोवा एटीसी को मेल के जरिए मिली। इसके बाद विमान को जामनगर के डाबोलिम एयपोर्ट पर उतारा गया। एयरपोर्ट के बाहर भारी पुलिस जाप्‍ता तैनात किया गया है।

विमान की आपात लैंडिंग के साथ ही जिला कलक्‍टर डॉ सौरभ पारधी, आला पुलिस अधिकारी, वायुसेना के अधिकारी, एयरपोर्ट पहुंचे। एयरपोर्ट पर किसी के भी जाने पर रोक लगाने के साथ सुरक्षा घेरा बनाया गया है। विमान में संदिग्‍ध वस्‍तु होने की आशंका के बाद यह आपात लैंडिंग कराई गई। जामनगर हवाईअड्डा निदेशक ने बताया कि मॉस्को-गोवा चार्टर्ड फ्लाइट में सवार सभी 244 यात्रियों को रात करीब 9.49 बजे हवाई अड्डे पर सुरक्षित रूप से उतरने के बाद हवाई अड्डे पर उतारा गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *