गो फर्स्ट की फ्लाइट 54 पैसेंजर्स को छोड़कर उड़ गई

बेंगलुरु. बेंगलुरु के केम्पेगौड़ा इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर सोमवार को गो फर्स्ट की फ्लाइट 54 पैसेंजर्स को छोड़कर रवाना हो गई। यह सभी बस से प्लेन की तरफ आ रहे थे। जब एयरलाइन को अपनी गलती का पता चला तो एयरपोर्ट पर छूटे यात्रियों को चार घंटे बाद दूसरे विमान से दिल्ली भेजा गया। इस मामले में DGCA ने रिपोर्ट मांगी है। उसके बाद एक्शन लिया जाएगा। यह घटना सोमवार सुबह करीब 5.45 बजे की है, जब यात्रियों को बेंगलुरु से दिल्ली जाने वाली गो फर्स्ट फ्लाइट G8 116 में सवार होना था। यात्रियों को टरमैक पर खड़े विमान तक ले जाने के लिए कुल चार बस भेजी गई थीं। पहली दो बस निकल गईं।

यात्री बोला- दोस्त ने फोन किया फ्लाइट उड़ रही है, मैं बस में था
यात्री सुमित कुमार ने बताया- हम तीसरी बस में थे। पहली, दूसरी और चौथी बस फ्लाइट तक पहुंच गईं। चौथी बस में मेरे दोस्त भी शामिल थे। उनमें से एक ने मुझे फोन किया और कहा कि विमान उड़ान भरने वाला है। मैं चिल्लाने लगा और ग्राउंड क्रू को बताने लगा कि विमान हमारे बिना जा रहा है। इसके बाद ग्राउंड स्टाफ को इस बारे में कोई जानकारी नहीं थी। उन्होंने हमारे बोर्डिंग पास देखे, तो इस गड़बड़ी से एयरपोर्ट के अधिकारी हैरान रह गए। यात्री उनसे सवाल करने लगे। इसके बाद अधिकारियों ने यात्रियों को समझाने की कोशिश की और 54 यात्रियों को डिपार्चर एरिया से बाहर निकाला।

4 घंटे बाद यात्रियों को दूसरी फ्लाइट पर बैठाया
गो फर्स्ट ग्राउंड के एक कर्मचारी ने कहा कि सभी 54 यात्रियों को फिर से सिक्योरिटी चेक करवाना पड़ा। इसके बाद उन्हें सोमवार सुबह 10 बजे की दूसरी फ्लाइट से दिल्ली भेजा गया। इन सभी 54 लोगों को, जिनके बिना फ्लाइट ने उड़ान भरी उन्हें सोमवार को दोपहर 2 बजे के आसपास दिल्ली एयरपोर्ट पर पहुंचने पर अपने बैग वापस मिल गए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *