खतरे की घंटी- चीन-जापान में आ रहा है शक्तिशाली तूफान, 160 मील प्रतिघंटे की रफ्तार से आ रहा है
दुनिया. सूखे और हीटवेव से परेशान जापान और चीन के लिये एक और बड़ी परेशानी आने वाली है। दरअसल, इन दोनों देशों की चिंता 2022 के सबसे मजबूत ग्लोबल तूफान ने बढ़ा दी है जो पूर्वी चीन सागर के पार जापान के दक्षिणी द्वाीपों को खतरे में डाल सकता है। यूएस टाइफून वॉर्निंंग सेंटर के मुताबिक, सुपर टाइफून हिनामनोर वर्तमान में लगभग 160 मील ( 257 किमी प्रतिघंटे) की रफ्तार से चल रही है। इसकी अधिकतम रफ्तार 195 मील प्रतिघंटे दर्ज की गयी है। इसकी वजह से लहर की ऊंचाई अधिकतम 50 फीट (15मीटर) तक दर्ज की गयी है।

