Latestराज्यराष्ट्रीय

ग्वालियर में जोश और उत्साह से मना स्वतंत्रता दिवस, कलेक्टर ने फहराया तिरंगा

ग्वालियर. ग्वालियर में एसएएफ मैदान पर सोमवार को स्वतंत्रता दिवस का कार्यक्रम बहुत उत्साह के साथ मनाया गया। ग्वालियर में प्रभारी मंत्री तुलसीराम सिलावट के न आ पाने के बाद कलेक्टर कौशलेन्द्र विक्रम सिंह ने SAF मैदान पर गर्व के साथ राष्ट्रीय ध्वज फहराया और संयुक्त परेड की सलामी ली। इस अवसर पर प्रदेश की जनता के नाम मुख्यमंत्री के संदेश का वाचन भी किया। कलेक्टर ने झंडावंदन के बाद मुख्यमंत्री के संदेश का वाचन करते हुए कहा कि आजादी की 75वीं वर्षगांठ पर आज हम अमृत महोत्सव मना रहे हैं। हमारी शान तिरंगा हर घर में फहराया जा रहा है। असली आजादी समाज में अंतिम पंक्ति में खड़े व्यक्ति तक विकास पहुंचाना है। उन्होंने कहा कि देश के प्रधानमंत्री सबका साथ-सबका विकास को लेकर काम कर रहे हैं। इसके बाद उन्होंने परेड़ की सलामी ली। इसके बाद स्वतंत्रता दिवस की सलामी देने के लिए कदमताल मिलाते हुए जवानों ने परेड़ मैदान में आकर मोर्चा संभाला। खिली धूप में लोगों के चेहरे भी उत्साह से खिले हुए थे। परेड मैदान में मौजूद लोग जवानों और प्रदर्शनियों को देख तालियां बजाते हुए उनका उत्साह बढ़ा रहे थे।

वंदे में था दम पर स्कूली बच्चों ने किया डांस
परेड की सलामी के बाद वंदे में था दम गाने पर स्कूली बच्चों ने अपना डांस प्रदर्शन किया। बच्चों ने डांस के साथ-साथ अपने अभिनय से देश की आजादी के नायकों को सलाम किया। बच्चों ने डांस के माध्यम से देश के आजाद होने से अभी तक की झलक का प्रदर्शन किया। इसके बाद अन्य स्कूलों के बच्चों ने कई तरह के सांस्कृतिक कार्यक्रम पेश किए।

पुलिस और बीएसएफ के श्वान ने दिखाया कमाल
परेड मैदान पर स्कूली बच्चों के प्रदर्शन के बाद पुलिस, BSF के ट्रेंड डॉग ने अपना प्रदर्शन दिखाया कि किस तरह वह दुश्मन पर टूट पड़ते हैं। यहां डॉग का प्रदर्शन किया गया कि वह किस तरह खतरे को महसूस कर अलर्ट होते हैं और दुश्मन पर अटैक करते हैं।

शहर की सीमाएं सील
ग्वालियर में स्वतंत्रता दिवस का पर्व शांतिपूर्ण ढंग से मन सके इसके लिए शहर की सीमाओं को सील कर दिया गया है और रातभर पुलिस गश्त करते हुए वाहनों की तलाशी ले रही है। पुलिस अधिकारियों ने चेकिंग को चेक किया। रात्रि गश्त पर निकले अफसर और जवानों ने शहर की सड़कों पर घूमते हुए वाहनों की तलाशी ली और गलियों में पहुंचकर चेकिंग की। बम डिस्पोजल दस्ते ने रेलवे स्टेशन, बस स्टैंड सहित सार्वजनिक स्थालोंं की तलाशी ली। रात 10 बजे से ही पुलिस ने शहर की नाकेबंदी कर दी और शहर की सीमा में प्रवेश करने वाले वाहनों की बारीकी से तलाशी ली जा रही थी जिससे कोई भी बदमाश शहर में प्रवेश नहीं कर सके। शहर की सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत बनाने के लिए 700 जवानों की तैनाती की गई है। चौराहों से लेकर तंग गलियों में पुलिस के जवान बैरिकेड्स लगाकर वाहनों की तलाशी ले रहे हैं।

 

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *