मुख्य समारोह एसएएफ मैदान पर सुबह 9 बजे से होगा, कलेक्टर फहराएंगे तिरंगा

ग्वालियर. स्वतंत्रता दिवस का मुख्य कार्यक्रम सोमवार को एसएएफ मैदान पर होगा। यह कार्यक्रम प्रभारी मंत्री तुलसी सिलावट के मुख्य आतिथ्य में होना था पर अब कलेक्टर ध्वजारोहण करेंगे। प्रभारी मंत्री सिलावट धार के पास कारम बांध में हुए लीकेज के बाद पैदा हुए हालात पर निगरानी रखे हुए है। इसी कारण उनका ग्वालियर दौरा टला है। कलेक्टर कौशलेंद्र सिंह ने स्वीकार किया कि सोमवार सुबह एसएएफ मैदान पर वे ही झंडावंदन करेंगे। मुख्य समारोह सुबह 9 बजे से प्रारंभ होगा।

कुल ढाई घंटे के इस कार्यक्रम के दौरान ध्वजारोहण, राष्ट्रगान, राष्ट्रीय ध्वज की सलामी एवं संयुक्त परेड का निरीक्षण, मुख्यमंत्री के संदेश का वाचन, मार्च पास्ट की सलामी, स्कूली बच्चों के सांस्कृतिक कार्यक्रम होंगे। एसएएफ के कार्यक्रम से पहले राजस्व भवन में कमिश्नर आशीष सक्सेना, कलेक्ट्रेट में कलेक्टर कौशलेंद्र विक्रम सिंह सुबह 7.30 बजे राष्ट्रीय ध्वज फहराएंगे। ऐतिहासिक व सरकारी इमारतों पर रोशनी की गई है।

महापौर निगम मुख्यालय पर फहराएंगी तिरंगा
महापौर डॉ. शोभा सिंह सिकरवार प्रातः 8:00 सिटी सेंटर स्थित नगर निगम मुख्यालय पर झंडा वंदन करेंगी।वहीं सभापति मनोज सिंह तोमर जल विहार स्थित निगम परिषद कार्यालय पर प्रातः 8:15 पर झंडावंदन करेंगे। निगम के सभी क्षेत्रीय कार्यालयों पर प्रातः 8:30 पर संबंधित क्षेत्र अधिकारी द्वारा झंडा वंदन किया जाएगा। ग्वालियर स्मार्ट सिटी डेवलपमेंट कॉर्पोरेशन द्वारा मोतीमहल स्थित कंट्रोल कमांड सेंटर पर पहली बार झंडावंदन किया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *