Latestराज्यराष्ट्रीय

ग्रामीण विकास मंत्री महेंद्र सिंह सिसोदिया की तबीयत बिगड़ी, दिल्ली रेफर

भोपाल. मध्यप्रदेश के पंचायत एवं ग्रामीण विकास मंत्री महेंद्र सिंह सिसोदिया की शुक्रवार को अचानक तबीयत बिगड़ गई। उन्हें भोपाल से दिल्ली रेफर किया गया है। उनकी सेहत का हालचाल जानने के लिए मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान भी भोपाल के सिद्धांता अस्पताल पहुंचे। बता दें कि 29 जुलाई को सिसोदिया गुना, बमोरी के दौरे पर थे। इसी दौरान उन्हें बुखार और कमजोरी महसूस हुई। इसके बाद वे इलाज कराते रहे। बुधवार को उन्हें भोपाल के सिद्धांता हॉस्पिटल में एडमिट कराया गया। यहां उनकी हालत में खास सुधार न होने के चलते उन्हें शुक्रवार शाम दिल्ली शिफ्ट किया गया है।

जानकारी मिलने के बाद सीएम शिवराज सिंह चौहान सिद्धांता अस्पताल पहुंचे। डॉक्टरों ने सीएम को बताया कि उनका वायरल बिगड़ गया है। इसके बाद उन्हें दिल्ली शिफ्ट कराने के निर्देश दिए। सीएम ने मंत्री सिसोदिया को दिल्ली शिफ्ट कराने की व्यवस्था करने के निर्देश दिए। उन्हें चार्टर्ड प्लेन से दिल्ली भेजा गया है। उन्हें गुरुग्राम के मेदांता हॉस्पिटल में भर्ती कराया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *