LatestNewsराजनीतिराष्ट्रीय

केन्द्रीय कर्मचारियों के महंगाई भत्ता में 4 प्रतिशत की बढ़ोतरी

7th Pay Commission नई दिल्ली. आखिरकार केन्द्रीय कर्मचारियों का इंतजार समाप्त हो गया। रक्षाबंधन से पूर्व केन्द्रीय कर्मचारियों को बड़ी खुशखबरी मिली है। सरकार की ओर से महंगाई भत्ता (7th Pay Commission DA Hike)  में 4% की बढ़ोत्तरी कर दी गयी है। दरअसल, जून के ऑल इंडिया कंज्यूमर प्राइस इंडेक्स इंडस्ट्रियल वर्कर्स (AICPI) के आंकड़े आने के बाद यह तय था कि महंगाई भत्ते में अच्छी बढ़ोत्तरी होगी। लेकिन, इब इसका ऐलान हो गया है।

38 प्रतिशत हुआ महंगाई भत्ता
केन्द्रीय कर्मचारियों के डीए में 4 प्रतिशत की बढ़ोत्तरी हुई है। सरकार ने इसका ऐलान कर दिया है। गौरतलब है कि डीएम में बढ़ोतरी (Dearness Allowance) AICPI  के आंकड़ों पर निर्भर करती है। AICPI-IW (All India Consumer Price Index- Industrial Worker)  के पहली छमाही के आंकड़े जारी कर दिये हैं। इसमें इंडेक्स के मुताबिक अब नया आंकड़ा 0.2 प्वाइंट की तेजी के साथ 129.2 पर पहुंच गया है। केन्द्र सरकार के इस फैसले से एक करोड़ से अधिक केन्द्रीय कर्मचारियों और पेंशनर्स को लाभ मिलेगा।

सैलरी में कब मिलेगा 38 प्रतिशत महंगाई भत्ता
डियरनेस अलाउंस (Dearness Allowance) में 4 प्रतिशत की बढ़ोतरी के बाद केन्द्रीय कर्मचारियों का कुल महंगाई भत्ता 38 प्रतिशत हो गया है। इससे पहले कर्मचारियों का महंगाई भत्ता 34 प्रतिशत से बढ़कर 38 प्रतिशत हो गया है। जिसका भुगतान सितम्बर 2022 की सैलरी से होगा। जबकि बढ़ा हुआ DA  जुलाई से लागू हो गया है। यानी कर्मचारियों के खाते में 2 माह जुलाई और अगस्त के एरियर का पैसा भी आयेगा। कुल मिलाकर त्यौहार के समय कर्मचारियों के खाते में डीए एरियर के साथ मोटा पैसा आयेगा।
अब कर्मचारियों के खाते कितनी सैलरी आयेगी

अधिकतम बेसिक सैलरी पर कैलकुलेशन

1. कर्मचारी की बेसिक सैलरी                    56,900 रुपये
2. नया महंगाई भत्ता (38%)                      21,622 रुपये/माह
3. अब तक महंगाई भत्ता (34%)                19,346 रुपये/माह
4. कितना महंगाई भत्ता बढ़ा                       21,622-19,346 = 2260 रुपये/माह
5. सालाना सैलरी में इजाफा                       2260 X12= 27,120 रुपये

न्यूनतम बेसिक सैलरी पर कैलकुलेशन
1. कर्मचारी की बेसिक सैलरी                    18,000 रुपये
2. नया महंगाई भत्ता (38 %)                    6840 रुपये/माह
3. अब तक महंगाई भत्ता (34%)                6120 रुपये/माह
4. कितना महंगाई भत्ता बढ़ा                       6840-6120 = 1080 रुपये/माह
5. सालाना सैलरी में इजाफा                        720  X12=  8640 रुपये

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *