Latestमप्र छत्तीसगढ़राज्यराष्ट्रीय

EOW की रेड के दौरान क्लर्क ने जहर पीया, जबलपुर में भी नगर निगम इंजीनियर के घर छापा

भोपाल. भोपाल और जबलपुर में EOW (आर्थिक अपराध प्रकोष्ठ) का एकसाथ छापा पड़ा है। भोपाल में मेडिकल डिपार्टमेंट में क्लर्क तो जबलपुर में नगर निगम के असिस्टेंट इंजीनियर के घर EOW ने रेड की। भोपाल के बैरागढ़ में कार्रवाई के दौरान क्लर्क हीरो केसवानी ने जहर पी लिया। उसे हमीदिया अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जहां उसकी हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है। क्लर्क सतपुड़ा भवन में पदस्थ है। आय से अधिक संपत्ति की शिकायत पर EOW ने कोर्ट से ऑर्डर लेने के बाद उसके घर छापा मारा है।

जबलपुर का असिस्टेंट इंजीनियर निकला करोड़ों का मालिक
उधर, जबलपुर नगर निगम में पदस्थ असिस्टेंट इंजीनियर के घर पर बुधवार सुबह EOW (आर्थिक अपराध प्रकोष्ठ) का छापा पड़ा। अब तक की जांच में इंजीनियर के पास करोड़ों रुपए की आय से अधिक संपत्ति होने का खुलासा हुआ है। EOW के SP देवेंद्र सिंह ने बताया कि आदित्य शुक्ला जबलपुर नगर निगम में असिस्टेंट इंजीनियर हैं। उनके खिलाफ आय से अधिक संपत्ति जुटाने की शिकायत मिली थी। शिकायत के वेरिफिकेशन के बाद सुबह उनके घर पर दबिश दी गई। EOW ने अब तक की जांच में पाया कि इंजीनियर ने अपनी नौकरी के दौरान जो प्रॉपर्टी बनाई, वो उनकी आय से 203% अधिक है। मामला दर्ज कर लिया गया है।

इंजीनियर के घर अब तक की जांच में मिलीं ये प्रॉपर्टी
रतन नगर में 3900 स्क्वायर फीट की जमीन पर बना आलीशान बंगला।
1500 स्क्वायर फीट की पैतृक जमीन पर बने पुराने मकान को तोड़कर बनाया नया आलीशान मकान। तीन लग्जरी कार। बुलेट बाइक और एक्सेस स्कूटर। 6.40 लाख रुपए की बैंक में जमा राशि।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *