ग्वालियर के 7 कांवडि़यों को हाथरस में डम्पर ने रौंदा, 6 घटनास्थल ही मौत एक घायल

ग्वालियर. मध्यप्रदेश के 7 कांवडि़यों को उत्तरप्रदेश के हाथरस में एक डम्पर ने रौंद दिया। जिसमें 6 कांवडि़यों की घटनास्थल पर ही मौत हो गयी। जबकि एक गंभीर रूप से घायल बताया जा रहा है। घायल को उपचार के लिये आगरा के लिये रैफर कर दिया गया है। कांवडि़यों की मौत पर आगरा के एडीजी राजीव कृष्ण ने बताया कि हमें डम्पर के चालक के बारे में जानकारी मिली है। वह जल्द ही पकड़ा जायेगा।
यहां पर डम्पर ने रौंदा
कांवडि़यों के साथ दुर्घटना का यह मामला हाथरस जिले के सादाबाद थाना क्षेत्र के हाथरस-आगरा मार्ग के बढार चौराहा का है। जहां एक अनियंत्रित तेज गति के डम्पर लोडर ट्रक ने कांवरियों के एक जत्थे को रौंद दिया गया। दुर्घटना में 6 कांवरियों की घटनास्थल पर ही मौत हो गयी यह घटना रात लगभग 2.30 बजे का है। हादसे में जबर सिंह 28, रनवीर सिंह 30, मनोजपाल सिंह 30, रमेश पाल 30, नरेश पाल 45 और विकास की मौत हो गयी।
MP और UP के CM ने जताया दुख
उत्तरप्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने 6 कांवड़ियों की मौत पर दुख जताया। उन्होंने दिवंगतों की आत्मा की शांति की कामना करते हुए मृतकों के परिजनों के प्रति संवेदना व्यक्त की है। जिला प्रशासन के अधिकारियों को घायल का बेहतर इलाज कराने के निर्देश दिए। मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री ने भी घटना पर दुख जताया।

