ग्वालियर में भूसे से भरी ट्रॉली पलटी दो की मौत
ग्वालियर. ग्वालियर में भूसे से भरी ट्रैक्टर व ट्रॉली अनियंत्रित होकर पलट गई। ट्रॉली के नीचे दबने से उस पर सवार दो लोगों की घटनास्थल पर मौत हो गई वहीं दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। वहीं घटना की सूचना रास्ते से गुजर रहे राहगीरों ने पुलिस को दी। सूचना मिलते ही पुलिस बल मौके पर जा पहुंचा जहां ग्रामीणों की मदद से ट्रॉली के नीचे दबे दोनों मृतकों के शव को निकाल कर पीएम के लिए भेज कर घायलों को इलाज के लिए एंबुलेंस की मदद से हॉस्पिटल में भर्ती कराया। फिलहाल पुलिस ने आरोपी ट्रॉली चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।
यह है पूरा मामला
ग्वालियर के डबरा स्थित सिमरिया ताल निवासी 26 वर्षीय राजबहादुर 55 वर्षीय वृंदावन 42 वर्षीय भूपेंद्र बघेल और 34 वर्षीय विनोद बाथम के साथ ट्रैक्टर में भूसा भरकर जेके टायर फैक्ट्री में डालने जा रहे थे। ट्रैक्टर को भूपेन्द्र चला रहा था और वृंदावन व राजबहादुर भूसे के ऊपर बैठे थे। अभी वह पुरानी छावनी थाना क्षेत्र के निरावली बायपास स्थित बंटी ढाबा के पास पहुंचे तो ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर ट्रॉली सहित पलट गया। जिसमें ट्रॉली के नीचे दबने से राजबहादुर जाटव व वृंदावन की मौके पर ही मौत हो गई वही भूपेंद्र बघेल और विनोद बाथम गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना की सूचना रास्ते से गुजर रहे राहगीरों ने तत्काल पुलिस को दी। सूचना मिलते ही पुलिस बल मौके पर जा पहुंचा जहा ग्रामीणों की मदद से भूसे की ट्रॉली की किताबें मृतकों के शव को बाहर निकालकर पीएम के लिए भिजवा दिया वहीं घायलों को एंबुलेंस की मदद से अस्पताल में भर्ती कराया। फिलहाल पुलिस ने ट्रैक्टर चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी है।

