Latestराज्यराष्ट्रीय

MP में डेली 157 की औसत से बढ़ रहे पॉजिटिव, इंदौर में हर रोज 76 नए मरीज

भोपाल. मध्य प्रदेश में पिछले 8 दिनों में कोरोना से दूसरी मौत हुई है। मंदसौर के 17 साल के नाबालिग ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। इतनी कम उम्र में कोरोना से हुई मौत ने स्वास्थ्य विभाग की चिंता बढ़ा दी है। इधर प्रदेश में कोरोना की रफ्तार भी तेजी से बढ़ रही है। जून में औसतन 63 मरीज रोज मिल रहे थे। वहीं इस महीने में कोरोना ढाई गुना ज्यादा स्पीड से बढ़ रहा है। इस महीने में औसतन 157 मरीज रोजाना मिल रहे है। थर्ड वेव गुजरने के बाद मप्र में सबसे कम उम्र के कोरोना संक्रमित मरीज ने दम तोड़ा है। मंदसौर की सीतामऊ तहसील के दाबड़ी गांव के रहने वाले 17 साल के शिवराज राठौर की इंदौर के एमआरटीबी हॉस्पिटल में डेथ हुई है। इससे पहले जनवरी को इतनी कम उम्र के जयेश वर्मा की अरविंदो हॉस्पिटल इंदौर में डेथ हुई थी।

टॉप 3 शहरों में ऐसे बढ़ रहा संक्रमण
इंदौर- यहां जून के महीने में कुल 675 संक्रमित मिले थे। यानी जून के महीने में औसतन 21 मरीज रोज मिल रहे थे। जबकि इस महीने में स्पीड तीन गुना से भी ज्यादा तेज है। इंदौर में इस महीने में औसतन 76 नए पॉजिटिव रोज मिल रहे हैं।
भोपाल- एमपी के दूसरे सबसे संक्रमित शहर भोपाल में पिछले महीने जून में औसतन 16 केस डेली मिल रहे थे। जबकि इस महीने में यहां 28 नए पॉजिटिव रोज मिल रहे हैं। भोपाल में जून के 30 दिनों में 478 मरीज मिले थे। इस महीने के 21 दिनों में 597 पॉजिटिव मिल चुके हैं।
जबलपुर- प्रदेश के टॉप 5 पॉजिटिव शहरों में तीसरे नंबर के संक्रमित शहर जबलपुर में चार गुना स्पीड से कोरोना के मरीज बढ़ रहे हैं। पिछले जून के महीने में जबलपुर में डेली 4 केस मिल रहे थे। वहीं अब 16 पॉजिटिव रोजाना मिल रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *