GWALIOR का SI बोला मुझे कोई बचाने नहीं आया, थाने से कोई पिटेगा तो मैं भी नहीं जाऊंगा
ग्वालियर. ग्वालियर में एक सब इंस्पेक्टर सरेराह पिट गए। इस घटना को लेकर पीड़ित पुलिसवाले की पीड़ा का वीडियो सामने आया है। वीडियो में अतर सिंह नाम का ये पुलिसवाला कह रहा है कि ‘आज के बाद थाने के किसी भी व्यक्ति के साथ कोई घटना घटेगी, मैं बिल्कुल भी नहीं जाऊंगा, क्योंकि मेरे साथ घटना घटी, तो थाने का कोई भी व्यक्ति नहीं पहुंचा। मैं चिल्ला चिल्लाकर परेशान हो गया, इसके बाद भी कोई नहीं पहुंचा। ये बहुत बड़ी दुर्दशा है। ये पुलिस की विडंबना है। पुलिस इसी तरह पिटेगी, अगर पुलिस इसी तरह हरकत करेगी, दूसरे का मजाक उड़ाएगी, इसी तरह पिटेगी।’
SSP बोले ये अनुशासनहीनता
सब इंस्पेक्टर अतर सिंह के इस वीडियो को लेकर एसएसपी अमित सांघी ने कहा कि ये अनुशासनहीनता है। जब शिकायत पर मामला दर्ज हो गया था, तो फिर वीडियो जारी नहीं करना था। सीएसपी को इसकी जांच सौंपी गई है। जांच में जो सामने आएगा उसके आधार पर कार्रवाई करेंगे।

