LatestNewsराजनीतिराज्यराष्ट्रीय

हरसी जलाशय से किसानों के लिये छोड़ा गया पानी

ग्वालियर जिले में किसानों की माँग पर खरीफ फसल की धान की रोपनी हेतु हरसी बाँध से निकलने वाली हरसी नहर पुरानी एवं हरसी उच्च स्तरीय नहर दोनों से ही लगभग 200 दृ 200 क्यूसेक पानी छोड़ा गया। कलेक्टर कौशलेन्द्र विक्रम सिंह के निर्देश पर जल संसाधन विभाग के यमुना कछार के मुख्य अभियन्ता आरपी झा के निर्देश द्वारा किसानों को धान की रोपनी हेतु पानी दिया गया है।
कार्यपालन यंत्री जल संसाधन विभाग ने बताया कि हरसी उच्च स्तरीय नहर एवं हरसी नहर पुरानी से किसानों को पानी प्रदान किया जा रहा है। डबरा एवं भितरवार के कमाण्ड क्षेत्र में आने वाले किसानों की माँग पर जल संसाधन विभाग द्वारा सिंचाई हेतु पानी प्रदान किया गया है। इससे लगभग 100 गाँव के लोग लाभान्वित होंगे। डबरा एवं भितरवार क्षेत्र में लगभग 35 से 40 हजार हैक्टेयर रकबे में धान की रोपनी की जाती है।
हरसी डैम से पानी छोड़ने के समय जल संसाधन विभाग के कार्यपालन यंत्री के साथ.साथ क्षेत्र के जनप्रतिनिधि भी उपस्थित थे। किसानों की माँग पर पानी छोड़े जाने से किसानों ने जिला प्रशासन के प्रति धन्यवाद भी ज्ञापित किया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *