LatestNewsराजनीतिराज्यराष्ट्रीय

जेसीआई प्रिर्यदर्शिनी की 3 दिवसीय बनी-ठनी एग्जीबिशन 24 से शुभारंभ

ग्वालियर – जेसीआई ग्वालियर प्रियदर्शनी की बहुप्रतिक्षित बनी ठनी एग्जीबिशन 24, 25, 26 जुलाई 2022 को सिटी सेंटर स्थित होटल रेडीसन में प्रारंभ होने जा रही है। संस्था अध्यक्ष साधना शांडिल्य, सचिव प्रिया गर्ग व पीआरओ निकिता पारख ने बताया कि इस बनी ठनी एग्जीबिशन में ऑथेन्टिक ज्वेलरी, सेलीब्रीटी ज्वेलरी कलेक्शन, ट्रेडीशनल वेस्ट्रन आऊटफिट, रक्षाबंधन स्पेशल राखी कलेक्शन के विभिन्न स्टॉल्स कलकत्ता, जयपुर, दिल्ली, आगरा, लखनऊ जैसे प्रमुख शहरों से आ रहे हैं।

इस एग्जीबिशन का शुभारंभ मुख्य अतिथि शोभा सिकरवार (महापौर), एसएमए जोन चेयरमेन साकेत गुप्ता, जेसीआई जोन प्रेसीडेंट अजीत गुप्ता, जोन वाईस प्रेसीडेंट विवेक खण्डेलवाल, एनडी लक्ष्मण शर्मा की उपस्थिfत में संपन्न होगा। इस इंवेट की समन्वयक निलिमा अग्रवाल व रूपाली मांगलिक हैं। संयोजक सुजाता अग्रवाल, मोना शर्मा, श्वेता बिंदल व रूपाली खण्डेलवाल हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *