LatestNewsराजनीतिराज्यराष्ट्रीय

शिक्षामंत्री के नजदीकी के घर पर ईडी का छापेमारी में 20 नगदी जब्त, नोट गिनने की मशीन मंगाई, लग गया नोटों का ढेर

ED रेड में अर्पिता मुखर्जी के घर से मिले 20 करोड़

कलकत्ता. Teacher recruitment scam in West Bengal प्रर्वतन निदेशालय (ईडी) ने शुक्रवार को पश्चिम बंगाल के शिक्षक भर्ती घोटाले में राज्य के मंत्री पार्थ चटर्जी की एक नजदीकी सहयोगी अर्पिता मुखर्जी के ठिकानों पर छापेमारी कर 20 करोड़ रूपये की नगदी जब्त की है। इडी को इस रकम के एसएससी घोटाले से जुड़े होने का शक है। छापे के दौरान 500 और 2 हजार रूपये के नोटों का ढेर लग गया और नोट गिनने वाली मशीन के जरिये इस रकम की गिनती की गयी। जांच टीम ने बैंक अधिकारियों की मदद ली, ताकि रकम की सही गिनती की जा सके।
बंगाल के 2 मंत्रियोें के यहां छापेमारी
ईडी ने कहा है कि अर्पिता मुखर्जी के ठिकाने से 20 से अधिक मोबाइल फोन भी बरामद किये गये है। जिसके मकसद और उपयोग के बारे में जानकारी जुटायी जा रही है। बयान में कहा गया है कि ईडी ने चटर्जी के अलावा शिक्षा राज्यमंत्री परेश सी अधिकारी, विधायक माणिक भट्टाचार्य और अन्य के परिसरों पर भी छापेमारी की है। ईडी के अधिकारियों की एक टीम ने शिक्षक भर्ती घोटाले की जांच के सिलसिले में शुक्रवार को पश्चिम बंगाल के 2 मंत्रियों -पार्थ चटर्जी और परेश अधिकारी के घरों पर छापेमारी की गयी है।

एजेंसी के एक सूत्र ने बताया कि ईडी के कम से कम 7  से 8 अधिकारी सुबह लगभग साढ़े आठ बजे चटर्जी के आवास नकतला पहुंचे और दोपहर  11 बजे तक छापेमारी जारी रही । इस दौरान सीआरपीएफ के कर्मी बाहर तैनात रहे। सूत्र ने बताया कि एजेंसी के अधिकारियों की एक अन्य टीम कूचबिहार जिले के मेखलीगंज में अधिकारी के घर पहुंची और उनके परिवार के सदस्यों से पूछताछ की गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *