मुरैना में ब्लैकमेल किया तो गायब हो गया था कृषि वैज्ञानिक, 10 दिन बाद लौटा
मुरैना. मुरैना में चुनाव ड्यूटी के लिए घर से निकले आंचलिक कृषि अनुसंधान केंद्र के कृषि वैज्ञानिक संदीप सिंह तोमर के लापता होने का खुलासा हो गया है। वह खुद ही दस दिन बाद घर लौट आए हैं। बताया जा रहा है कि फेसबुक पर वीडियो कॉलिंग के दौरान किसी महिला ने आपत्तिजनक फुटेज ले लिए थे। इन्हीं वीडियो को लेकर वह कृषि वैज्ञानिक संदीप सिंह तोमर को ब्लैकमेल कर रही थी। पांच लाख की डिमांड होने पर कृषि वैज्ञानिक खुद ही घर से चले गए थे और मोबाइल भी बंद कर लिया था। वह साधुओं के साथ रह रहे थे। शुक्रवार की सुबह ही वह लौटकर आए हैं। पुलिस पूरी मामले की जांच कर रही है।

