3 चोरों को 8 लाख रूपये के चोरी के ज्वेलरी सहित गिरफ्तार
ग्वालियर। टीआई महाराजपुरा प्रषांत यादव ने थाना बल की टीम बनाकर बताये स्थान भदरौली रेलवे स्टेषन के पास भेजा गया। पुलिस टीम को बताये हुलिया के संदिग्ध व्यक्ति खड़े दिखाई दिये, जिन्होने पुलिस टीम को देखकर भागने का प्रयास किया, परन्तु पुलिस टीम द्वारा उक्त शातिर चोरों को घेराबंदी कर धरदबोच लिया। पुलिस टीम द्वारा पकड़े गये चोरों से पूछताछ करने पर उसके द्वारा थाना महाराजपुरा क्षेत्र में अपने साथियों के साथ मिलकर 07 स्थानों पर एवं थाना गोला का मंदिर व मुरार क्षेत्र में भी चोरी का बारदात को अंजाम देना स्वीकार किया। पकड़े गये चोरों से विस्तृत पूछताछ करने पर उन्होने बताया कि उनके द्वारा 20 अप्रैल की रात में ग्राम बेहटा में, 11 मई की रात में डीडीनगर के मकान नं0 बीएम-26 में, 8 जून की रात में दाने बाबा मंदिर के पास स्थित दो घरों से, 14 जून को गंगा विहार कॉलोनी मे, 3 जुलाई को आदित्यपुरम् ग्रीन वुड स्कूल के पास स्थित 2 मकानों में चोरी करना स्वीकार किया।
पूछताछ में उन्होने यह भी बताया कि उक्त सभी बारदातों में उनका एक और साथी भी सम्मिलित रहा है। पकड़े गये 3 चोरों की निषादेही पर उनके पास से चोरी किये गये 12 तौला सोने एवं पौने 02 किलोग्राम चांदी के जेवरात कीमती 8 लाख रूपये के बरामद किये जाकर विधिवत् जप्त किये गये। पकड़े गये चोरों के संबंध में जानकारी लेने पर पुलिस टीम को ज्ञात हुआ कि नकबजनों का एक साथी थाना बिजौली का हिस्ट्रीषीटर है। पुलिस टीम द्वारा उक्त पकड़े गये चोरों को थाना महाराजपुरा के नकबजनी के प्रकरण में गिरफ्तार किया जाकर उनसे जिले में हुई अन्य चोरों की बारदातों एवं उनके फरार साथी के संबंध में पूछताछ की जा रही है। पूछताछ में पकड़े गये चोरों ने बताया कि गिरोह के 2 सदस्य सुबह से शाम तक अलग-अलग क्षेत्रों में रैकी करते थे और रात्रि में बारदातों को अंजाम देते थे।
बरामद ज्वेलरी
12 तौला सोने के एवं पौने 02 किलोग्राम चांदी के जेवरात कीमती 08 लाख रूपये।

