राष्ट्रपति बनी द्रौपदी मुर्मू
नई दिल्ली. राष्ट्रपति चुनाव में मतगणना जारी है। पहले चरण में सांसदों के वोटों की गिनती पूरी हो गयी है। रायसीना हिल्स की रेस में एनडीए उम्मीदवार द्रौपद्री मुर्मू पहले चरण में विपक्ष के उम्मीदवार यशवंत सिन्हा पर बढ़त बना चुकी है। सांसदों कुल पड़े 748 वोट में मुर्मू को 540 वोट मिले हैं। जबकि यशवंत सिन्हा को 208 वोट मिले हैं। 15 सांसदों को वोट इनवैलिड हो गये हैं। अब राज्यों की विधानसभा में पड़े विधायकों के वोटों की मतगणना की जायेगी। द्रौपदी मुर्मू को राष्ट्रपति पद का चुनाव जीत गयी है।
नये राष्ट्रपति के लिये डिनर देंगे कोविंद
24 जुलाई को राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद चुने हुए नये राष्ट्रपति और केन्द्रीय मंत्रिमंडल के लिये डिनर का आयोजन करेंगे। राष्ट्रपति भवन में शाम 7 बजे यह डिनर आयोजित किया जायेगा।
मुखर्जी भवन पर मिष्ठान वितरण एवं आतिशबाजी
भारत गणराज्य के राष्ट्रपति के रूप में श्रीमती द्रौपदी मुर्मू के निर्वाचन की घोषणा आज सायंकाल होने जा रही है। वे देश की प्रथम आदिवासी महिला राष्ट्रपति के रूप में चुनने जा रही हैं। पूरे देश में हर्ष की लहर है। पार्टी द्वारा भी आज 21 जुलाई को सायं संभागीय कार्यालय मुखर्जी भवन पर मिष्ठान वितरण एवं आतिशबाजी का आयोजन है। हम सभी कार्यकर्ता मिलकर स्वागत करेंगे।

