आगामी चुनाव वर्ष 2023 के लिये अलार्म है, हार की समीक्षा की जायेगी-वीडी शर्मा
भोपाल. भारतीय जनता पार्टी (BJP) के प्रदेशाध्यक्ष वीडी शर्मा ने कहा है कि पार्षद से लेकर निगम तक BJP के 95% कार्यकर्त्ताओं की सफलता मिली है। वहीं 7 नगरनिगमों में महापौर के चुनाव में मिली हार पर उन्होंने कहा है कि समय-समय पर अलार्म बजता है। आगामी वर्ष 2023 में होने वाले विधानसभा से पहले या हमारे लिये अलार्म है। इसलिये पार्टी जहां हारी हैं वहां हार की समीक्षा की जायेगी।
BJP को 7 नगरनिगमों में हार का सामना
मध्यप्रदेश निकाय चुनाव परिणामों में भाजपा को कामयाबी मिली है। लेकिन भाजपा को 7 नगरनिगमों में हार का सामना करना पड़ा है। वहीं, निकाय चुनाव के परिणामों पर भाजपा के प्रदेशाध्यक्ष वीडी शर्मा ने भी बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा है कि पार्टी को अच्छी जीत मिली है। जहां हम नहीं जीते वहां भी भाजपा को ही बहुमत मिला है। जबकि जिन जगहों पर हम हारे है वहां हार की समीक्षा की जायेगी। इसके अलावा वीडी शर्मा ने 2023 को लेकर बड़ा बयान दिया है।
महापौर हारे लेकिन बहुमत मिला
वहीं ग्वालियर, जबलपुर, कटनी, रीवा, सिंगरौली, छिंदवाड़ा और मुरैना नगर निगमों में महापौर के चुनाव में बीजेपी को मिली हार पर वीडी शर्मा ने कहा कि ” हार के कारणों पर बीजेपी समीक्षा करेगी, भले ही हम यहां महापौर का चुनाव हार गए लेकिन कटनी, जबलपुर, ग्वालियर और सिंगरौली में बीजेपी को बहुमत मिला है। यहां परिषद बीजेपी की बनेगी क्योंकि यहां पार्षद बीजेपी के ज्यादा जीते है.कांग्रेस को गलती से कुछ जगह सीट मिली । हम कटनी की भी समीक्षा करेंगे वो हमारी ही कार्यकर्ता थी पहले।”

