Latestराज्यराष्ट्रीय

ट्रेन में बोरे में शव मिलने पर ग्वालियर स्टेशन पर हड़कंप मचा, आरपीएफ जवान तुरंत मौके पर पहुंचे

ग्वालियर. झांसी से आगरा के बीच दौड़ रही मालगाड़ी में बोरे में शव पड़ी होने की सूचना पर ट्रेन को ग्वालियर में रोक दिया गया। शव की सूचना से स्टेशन पर हड़कंप मच गया। सूचना मिलते ही आरपीएफ व जीआरपी के जवान भी तुरंत मौके पर पहुंचे। इस शव में से इतनी दुर्गंध आ रही थी कि प्लेटफार्म पर ट्रेन का इंतजार कर रहे यात्री तक विचलित हो गए। बाद में पता चला कि बोरे में बंद शव किसी जानवर का है और वह बुरी तरह से सड़ चुका है। ग्वालियर में सफाई कर्मचारियों ने इस बोरे को उतारकर ट्रेन को आगे के लिए रवाना कराया।

जानकारी के मुताबिक शनिवार की दोपहर लगभग साढ़े तीन बजे ग्वालियर स्टेशन पर कंट्रोल से सूचना मिली कि झांसी से रवाना हुई मालगाड़ी में से बहुत दुर्गंध आ रही है और इसमें एक शव पड़ा हुआ है। चलती मालगाड़ी में शव मिलने की सूचना पर रेल कर्मचारी अलर्ट मोड में आ गए। जैसे ही ट्रेन ग्वालियर स्टेशन पहुंची, तो उसे प्लेटफार्म एक व दो के बीच थ्रू लाइन पर रोक दिया गया। जैसे ही ट्रेन रुकी, वैसे ही बदबू से स्टेशन पर खड़े यात्री अपनी नाक ढंकते नजर आए। जीआरपी व आरपीएफ ने जब बोरे को चेक किया, तो उसमें जानवर का शव होने पर सफाई कर्मचारियों से उसे फिंकवाया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

hacklink satın al matbet matbet giriş pokerklas perabet jasminbet betpas maximcasino pashagaming pashagaming egebet casibom hazbet perabet perabet casinolevant virusbet ultrabet grandpashabet royalbet nakitbahis matbet kralbet