LatestNewsराजनीतिराज्यराष्ट्रीय

मौसम में आया बदलाव-3 घंटे में 40 डिग्री से 31 डिग्री हुआ तापमान

ग्वालियर. शुक्रवार को आंधी व बूंदाबांदी की वजह से मौसम बदल गया। महज 3 घंटे के अन्दर 9 डिग्री तापमान पारा नीचे आ गया, इससे लोगों को गर्मी से राहत मिली जबकि दोपहर में 2.30 बजे जहां तापमान 40 डिग्री दर्ज किया गया था। वहीं, शाम को 5.30 बजे 31 डिग्री तापमान दर्ज किया गया था। मौसम विभाग के मुताबिक पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव की वजह से मौसम में इस प्रकार के बदलाव का दौरे अभी और चलेगा। हालांकि 10 मई के बाद फिर से तेज गर्मी का दौर आने की संभावना है।
तापमान नीचे आने से शाम को हुई ठंडक
शुक्रवार की दोपहर 3 बजे आंधी व बूंदाबांदी के बाद पारा नीचे आ गया। पिछले दिनों जहां शाम को 5.30 बजे पारा 38.6 डिग्री दर्ज किया गया था। वहीं शुक्रवार को अधिकतम तापमान 0.2 डिग्री गिरावट के साथ 40.5 डिग्री दर्ज किया गया। न्यूनतम तापमान 1.7 डिग्री बढ़त के साथ 25.8 डिग्री दर्ज किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *