10 अवैध कॉलोनी पर चला निगम का बुलडोजर, 15.80 करोड़ की सरकारी जमीन मुक्त
ग्वालियर. बड़ागांव, बेहटा और खेरिया मिर्धा में निजी व सरकारी जमीनों पर बसाई जा रही 10 अवैध कॉलोनियों पर जिला प्रशासन, नगरनिगम और पुलिस ने संयुक्त कार्यवाही की। बड़ागांव में बीजेपी नेता भुजबल यादव की कृष्णानगर कॉलोनी में तुड़ाई की गयी और इसकी पुष्टि तहसीलदार कुलदीप दुबे ने की। नगर निगम ने दिन भर चली कार्यवाही में 70 बिजली के खम्भों को तोड़ा गया और भूखंड की नींव को उखाड़ दिया गया।
टाउन एंड कंट्री प्लानिंग और निगम की बिना अनुमति के नगरीय क्षेत्र में अवैध कॉलोनियां कट रही है। शुक्रवार को मदालखत विभाग से 4 जेसीबी बड़ागांव में सहायक सिटी प्लानर सुरेश अहिरबार, बीके त्यागी, भवन अधिकारी राजीव सोनी, पवन शर्मा के साथ रवाना की। मौके पर अपर तहसीलदार मधुलिका तोमर व टीम मौजूद रहीं।
अवैध कॉलोनी में निर्माण तोड़े गए
बड़ागांव- ओममनोहर पुत्र किशन दयाल, रीना पत्नी दीपक यादव, गिरजा पत्नी सुरेश यादव, कप्तान सिंह पुत्र शालेग्राम, कल्यान, अशोक पुत्र बद्रीप्रसाद, कुबेर पुत्र गोपाल सिंह द्वारा बसाई जा रही अवैध कॉलोनी में निर्माण तोड़े गए। इसी तरह सर्वे क्रमांक 1136/1 रकवा 4.380 में से 1.045 में कॉलोनाइजर भुजबल पुत्र भगवान सिंह यादव द्वारा काटी जा रही अवैध कॉलोनी कृष्णानगर में तुड़ाई की गई।
बेहटा- अनुराधा पत्नी विकास शर्मा, विशाल यादव, कोमल पाल, कुलदीप पुत्र जगन सिंह पाल, सुरेश पुत्र मुरारी श्रीवास्तव, राजवीर पुत्र केशव सिंह किरार निवासी देवनगर द्वारा अलग-अलग अवैध कॉलोनी का निर्माण किया था। इस पर निगम ने तुडाई की।
खेरियामिर्धा- अजय सिंह जादौन, अशोक कुमार, रामवीर गुर्जर, विनोद गुर्जर ने अवैध कालोनी काटी थी। यहां पर निर्माण को गिराया गया।

