ग्वालियर में वोटर लिस्ट से हटाए गए 11 हजार से ज्यादा वोटर

ग्वालियर. जिले की 4 जनपद व 7 नगरीय निकायों की वोटर लिस्ट की जांच पूर्ण हो गई है। जांच के दो बिंदु तय हैं, पहला वे वोटर जिनके नाम डबल हैं और दूसरा वे जिनके नाम जनपद व नगर पालिका की सूची में तो हैं पर विधानसभा की वोटर लिस्ट में नहीं हैं। अभी तक 11 हजार 8 वोटरों के नाम हटाए जा चुके हैं। जांच सोमवार तक चलेगी, इसके बाद 10 मई को वोटर लिस्ट का अंतिम प्रकाशन होगा।

उप जिला निर्वाचन अधिकारी विनोद भार्गव ने बताया कि वोटर लिस्ट की जांच रुटीन प्रक्रिया है। विधानसभा व नगरीय निकायों की सूची के मिलान में जो अंतर है, उसे ठीक किया जा रहा है। सोमवार को यह काम हम पूरा कर लेंगे। नगर निगम ग्वालियर सहित नगर परिषद पिछोर, आंतरी, मोहना, बिलौआ, भितरवार व डबरा नगर पालिका में ऐसे 1 लाख 40 हजार 110 वोटर मिले हैं जिनके नाम विधानसभा की वोटर लिस्ट में नहीं पाए गए हैं। इनमें सर्वाधिक 1 लाख 16 हजार 348 वोटर नगर पालिका ग्वालियर के 66 वार्ड क्षेत्र के हैं।इन सभी वोटरों की जांच हो चुकी है। जांच के बाद 3 हजार 740 के नाम हटाए भी जा चुके हैं। नगरीय निकायों में 442 ऐसे नाम भी जांच के दौरान पकड़ में आए हैं जो कि एक ही निकाय में एक के अधिक बार वोटर लिस्ट में मौजूद हैं। सोमवार शाम तक पूरी स्थिति सामने आ जाएगी। इसमें बड़ी संख्या में अमले को भी लगाया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *