15 माह की सरकार में कमलनाथ सरकार ने करोड़ों कमाये-विश्वास सारंग

भोपाल. शिवराज सरकार के मंत्री और चिकित्सा शिक्षा मंत्री विश्वास सारंग ने प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कमलनाथ पर हमला बोला है। विश्वास सारंग ने आरोप लगाते हुए कहा है कि कमलनाथ ने एमपी में भ्रष्टाचार इकोनॉमी को बढ़ावा दिया है। सारंग ने कहा है कि 15 महीने की सरकार के दौरान कमलनाथ ने करोड़ों रूपये कमाये। चपरासी से लेकर मुख्य सचिव तक भ्रष्टाचार में लिप्त थे। विश्वास सारंग इन दिनों लगातार कमलनाथ को निशाने पर ले रहे हैं। इससे पहले अपने एक ट्वीट में भी विश्वास सारंग ने कमलनाथ की आलोचना की थी।
विश्वास सारंग क्या बोले
आपको बता दें कि हाल ही में अपने एक बयान में कमलनाथ ने फिर से राज्य में कांग्रेस की सरकार बनने पर कर्जमाफी का ऐलान किया है। कमलनाथ के इस बयान पर पलटवार करते हुए विश्वास सारंग ने कहा है कि कमलनाथ ने 15 महीने की सरकार में कज्र माफ नहीं किया। कांग्रेस सत्ता के लिये एक हो रही है। सत्ता के लिये दुश्मन -दुशमन एक हो रहे हैं। सारंग ने आरोप लगाया है कि 15 महीने तो जनता के लिये एक हुए नहीं। कर्जमाफी के नाम पर किसानों को 2018 में गुमराह किया गया। अब फिर से कमलनाथ वहीं कोशिश कर रहे हैं। विश्वास सारंग ने कहा है कि कांग्रेस एमपी में आन्दोलन करने से पहले अपने 15 महीने की सरकार के कामों का हिसाब दें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *