पेट्रोल पंप पर भीषण आग, आंधी से उखड़ा फ्लोटिंग ब्रिज
इंदौर. इंदौर में सोमवार को एक पेट्रोल पंप पर अचानक भीषण आग लग गई। घटना जीपीओ चौराहा स्थित पेट्रोल पंप की है। यहां पेट्रोल का टैंकर खाली हो रहा था। इसी दौरान अचानक आग भड़क गई। पेट्रोल पंपकर्मियों ने आग बुझाने के प्रयास किए, लेकिन सफलता नहीं मिली। आग बढ़ती चली गई।
आंधी से उखड़ा फ्लोटिंग ब्रिज
वहीं मुरैना जिले में रविवार को आई तेज आंधी की वजह से अंबाह के पिनाहट घाट पर बना फ्लोटिंग ब्रिज उखड़ गया। इसकी वजह से चंबल नदी में नाव से यूपी से अंबाह की ओर आने वाले 50 से ज्यादा लोग फंस गए। सभी को देर रात जेसीबी की मदद से निकाल लिया गया।
