डकैत कल्ली गुर्जर को पनाह देने वाले साले का घर ध्वस्त, नाबालिग से शादी करने की इच्छा जताई थी

ग्वालियर. मुरैना पुलिस ने डकैत कल्ली गुर्जर के जीजा गिर्राज गुर्जर के मकान को रविवार को ध्वस्त कर दिया गया है। पुलिस का रोप है कि जीजा गिर्राज गुर्जर अपने साले डकैत कल्ली गुर्जर को पनाह दिये हैं। कल्ली गुर्जर कुख्या 60 हजार रूपये के इनामी डकैत गुड्डा गुर्जर की गिरोह का सक्रिय सदस्य है तथा हाल ही में उसने पहाड़गढ़ की एक नाबालिग लड़की से शादी करने की इच्छा जताई थी। जिस पर उसके घरवालों द्वारा मना करने पर उसने उसके बाबा व मां के साथ मारपीट की थी।
मुरैना पुलिस की 5 टोलियां 10 हजार रूपये के इनामी डकैत कल्ली गुर्जर को पकड़ने के लिये जंगलों की खाक छान रही है। वाबजूद कल्ली गुर्जर उनकी पकड़ से दूर है। जिस दिन से डकैत कल्ली गुर्जर ने पहाड़गढ़ के स्याही टेक गांव की नाबालिग लड़ी से शादी करने की इच्छा उसके बाबा व मां के सामने जताई थी। मना करने के बाद उनके साथ मारपीट व उनके घर पर फायरिंग की। उस दिन के बाद से पुलिस कल्ली गुर्जर की सरगर्मी से तलाश में पीछे लग गयी है।
अवैध बताया था नगरनिगम ने
जिस मकान को पुलिस ने ध्वस्त किया है उसे नगरनिगम ने अवैध बताया है। कार्यवाही के दौरान घटनास्थल पर राजस्व विभाग का अमला भी मौजूद था। इस घटनास्थल पर थाना कोतवाली, सिविल लाइन व स्टेशन रोड थाने का पुलिस बल मौजूद था और साथ में एसडीएम और तहसीलदार भी मौजूद रहें।
डकैत कल्ली गुर्जर घर बसाना चाहता है
आपको बता दें कि शादी को लेकर डकैत कल्ली गुर्जर ने कहा था डकैत तो क्या हुआ, हम भी परिवार बसाना चाहते हैं कब तक बीहड़ों में भटकते हुए बन्दूक की गोली से खेलते रहेंगे। हमारा भी मन करता है कि परिवार हो, बीबी व बच्चें हो। इसलिये उसने स्याही टेक गांव में जाकर शादी करने की इच्छा जाहिर की थी तथा मना करने पर मारपीट व फायरिंग की थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *