ग्वालियर में सटोरियों की धरपकड़, डेढ़ करोड़ का हिसाब मिला

ग्वालियर. क्राइम ब्रांच व कोतवाली थाना पुलिस ने बाला बाई के बाजार में मोबाइल पर सट्टा लगवाते हुये नवल उर्फ राजा गुप्ता को पकड़ा है। पुलिस ने संदेह के आधार पर युवक से खड़े होने के कारण पूछा तो बोला दोस्त से बात कर रहा हूं। क्या यहां खड़ा होना गुनाह है। मोबाइल लेकर चेक करने पर 99 हब वेबसाइट खुली मिली। पुलिस ने आरोपित के पास से 35 हजार रुपये, एक मोबाइल बरामद किया है। पुलिस ने कार को जब्त कर लिया है। पुलिस काे आरोपित के मोबाइल से डेढ़ करोड़ का हिसाब-किताब मिला है। पुलिस पड़ताल कर रही है।

पुलिस को शनिवार की रात को बाला बाई का बाजार, सब्जी मंडी के पीछे एक व्यक्ति सफेद रंग की ‘‘किया सैलटोस’’ कार में बैठा दिखा। युवक मोबाइल पर लगातार बात करके मोबाइल पर ही आइपीएल पर सट्टा लगा रहा था। इसके बाद पुलिस टीम ने घेरकर नवल उर्फ राजा पुत्र अजय गुप्ता निवासी बहादुरा हलवाई के पास नया बाजार को पकड़ लिया। पुलिस टीम द्वारा पकड़े गये व्यक्ति के मोबाइल चैक करने पर उसमे 99 हब वेबसाइट खुली मिली। जिसके माध्यम से यह राजस्थान रायल्स और मुंबई इंडियंस के बीच चल रहे आइपीएल क्रिकेट मैच पर आनलाइन सट्टा खिला रहा था। आरोपित से जप्त मोबाइल में लगभग 1 करोड़ 40 लाख रूपये का हिसाब-किताब मिला है। पकड़े गये सटोरिया की तलाशी लेने पर उसके पास से 35 हजार रूपये नकद तथा एक विवो कंपनी का मोबाइल जब्त किया है।

18 आइडी का कर रहा था इस्तेमाल
कोतवाली थाना प्रभारी राजीव गुप्ता ने बताया कि पकड़े गये सटोरिया ने पूछताछ में बताया कि सट्टा खेलने वाले ग्राहकाें को वेबसाइट के माध्यम से 18 आइडी बनाकर आइपीएल का आनलाइन सट्टा खिलाता था और उसके 200 से अधिक क्लाइंट हैं। पकड़े गये सटोरिया के खिलाफ पब्लिक गैंबलिंग एक्ट का प्रकरण पंजीबद्व किया गया है।

दो भाइयों को किक्रेट मैच का सट्टा लगाते हुए पकड़ा
आइपीएल मैच पर सट्टा लगाते हुये भूतेश्वर मंदिर थाटीपुर के पास से कुलदीप व उसके भाई कौशल पुत्र बृजेंद्र सिंह जादौन निवासी द्वारिका विहार कालोनी थाना पड़ाव को पकड़ा है। दोनों आरोपित गाड़ी में मैच का सट्टा लगवा रहे थे। पुलिस ने आरोपित के पास से 80 हजार रुपये बरामद किए हैं। पुलिस ने आरोपित के खिलाफ प्रकरण दर्ज किया है।

दो सटोरिये पकड़े
गोला का मंदिर व क्राइम ब्रांच की टीम ने राजावत कांप्लेक्स के पास से साहिल खान व विजय शर्मा को आइपीएल मैच पर सट्टा लगाते हुए पकड़ा है। पुलिस ने आरोपिताें के पास से एक आइ फोन सहित दो मोबाइल बरामद किए हैं। आरोपित के दोनों मोबाइल से 10 लाख का हिसाब-किताब मिला है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *