एक नम्बर की दों कारे, दोनों भाई चला रहे हैं कारें, सीएनजी गैस लेने आई थी दोनों कारें

भिण्ड. शहर में एक नम्बर की 2 कारें दोड़ रही थी, यातायात पुलिस ने इन दोनों कारों को पकड़ लिया हे। पकड़े गये दोनों युवक रिश्ते में ममेरे फुफेरे भाई है। पुलिस ने दोनों को पकड़ लिया है। फिलहाल पुलिस ने दोनों कार चालाकों पर धोखाधड़ी के मामले में एफआईआर दर्ज कर आगे की जांच पड़ताल शुरू कर दी।
क्या है पूरा मामला
भिंड ट्रैफिक थाना प्रभारी रंजीत सिंह को मुखबिर ने सूचना पर दी कि पातीराम शिवहरे पेट्रोल पम्प पर से 2 स्विफ्ट कार एक ही नम्बर र्क्स्1ब् 4879 को सीएनजी गैस भरवा रही है। इस सूचना पर मौके पर यातायात थाने में पदस्थ ।ैप् गौरीशंकर यादव बल के साथ पहुंचे। यहां ट्रैफिक पुलिस ने पातीराम शिवहरे पेट्रोल पम्प ब्छळ भरवाने के लिए आई 2 स्विफ्ट कारें एक ही नम्बर की है जिनका नम्बर र्क्स्1ब् 4879 है। ये कारें सीएनजी गैस भराने के लिए पंप पर खड़ी थी। ट्रैफिक पुलिस ने दोनों कारों को मय चालकों के पकड़ लिया और पूछताछ के लिए थाना देहात को सुपुर्द कर दी। उक्त दोनों कारों के चालकों से देहात थाना पुलिस द्वारा बारीकी से पूछताछ की गयी तो पहले दोनों कार चालक अपनी.अपनी कार के नंबर सही बताते रहे । जब दोनों कार चालकों के दस्तावेज चेक किए गए व ऑनलाईन सर्च कराया तो पाया गया। दोनों कार चालकों के खिलाफ देहात थाना पुलिस ने धारा 420ए 481ए 482ए 473 भादवि का अपराध पंजीबद्ध कर पूछताछ शुरू कर दी। पकड़े गए आरोपियों से पुलिस पूछतााछ कर मामले की पड़ताल कर रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *