बाप-बेटे ने की ताबड़तोड़ फायरिंग, महिला की पीठ में लगी गोली

ग्वालियर. जब छत्रपाल बघेल नहीं माना तो उसका ताऊ हाकिम सिंह बघेल अपनी बेटो को लेकर छत पर पहुंच गया और वहां दोनों जमकर गोलीबारी की। गोलीबारी में छात्रपाल सिंह की पत्नी मीना की पीठ में गोली लग गयी।
मप्र ग्वालियर में जमीनी विवाद में फायरिंग की बात सामने आयी है। घटना मोहना थाने इलाके में रेंहट चराई गांव की है। घटना का वीडियो भी सामने आया है। इसमें बाप और बेटे छत से ताबड़तोड़ गोलीबारी कर रहे है। इस गोलीबारी में घर बैठी महिला की पीठ में गोली लगी है। गंभीर हालत में महिला को जिला अस्पताल में उपचार के लिये भर्ती कराया गया है।

क्या है पूरा मामला

मोहना थाना इलाके के रेहट चराई गांव में बघेल परिवार में पुराना जमीनी विवाद है। बताया जा रहा है कि छत्रपाल बघेल अपनी जमीन की नींव खोद रहा था। तभी पड़ोस में रहने वाला उसका ताऊ हाकिम सिंह बघेल अपने बेटे के साथ उसे रोकने पहुंचा था। जब छत्रपाल बघेल नहीं माना तो उसका ताऊ हाकिम सिंह बघेल अपनी बेटे को लेकर छत पर पहुंच गया और वहां से दोनों ने जमकर फायरिंग की। फायरिंग में छत्रपाल सिंह की पत्नी मीना की पीठ में गोली लग गई। इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गई। महिला को तत्काल जिला अस्पताल लाया गया है जहां उसकी गंभीर हालत बनी हुई है

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *