ज्योतिरादित्य सिंधिया के पीए के नाम धमकाया, अनजान नम्बर से आया था फोन

ग्वालियर. एक सराफा व्यवसायी को केन्द्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया के पीए आनंद मिश्रा के नाम से कॉल कर धमकाया गया है। अनजान नम्बर से आये फोन कॉल पर बात करने वाले ने स्वयं को पीए बताकर व्यवसार्यी को मिलने बुलाया, जब सराफा व्यवसायी ने मना किया तो फिर उसी नम्बर से फोन आया और गालियां देते हुए जान से मारने की धमकी दी।
घटना 27 अप्रैल की रात 11 बजे की है। व्यवसाई ने मामले की शिकायत सिरोल थाने में की है। पुलिस ने मामला दर्ज कर ध्पामकी आने वाले मोबाइल नम्बर को जांच में लेकर पड़ताल शुरू कर दी है। नम्बर फेक आईडी पर लिया गया है। केन्द्रीय मंत्री के पीए का नाम लेकर व्यापारी को डराने का प्रयास किया गया है।
क्या है पूरा मामला
शहर के सचिन तेंदुलकर मार्ग स्थित एक पॉश टाउनशिप में 29 वर्षीय शरद गोयल रहते हैं। वह सराफा कारोबारी हैं और शहर में चर्चित हैं। 27 अप्रैल को उनके मोबाइल पर एक अनजान नंबर से कॉल आया। कॉल करने वाले ने खुद को केन्द्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया का पीए आनंद मिश्रा के रूप में अपना परिचय दिया। साथ ही कारोबारी से कहा कि उससे मिलना है वह अभी आ जाए। आवाज से शरद को लगा कि कोई नशे में बोल रहा है। जिस पर उन्होंने आने से मना करते हुए कॉल कट कर दिया। करीब 2 मिनट बाद फिर उसी नंबर से कॉल आया। कॉल करने वाले ने इस बार बिना बात किए धमकाना शुरू कर दिया। कहा नहीं आएगा तो जान से मार देंगे। इसके बाद गालियां देना शुरू कर दिया। कारोबारी ने तत्काल कॉल कट कर दिया। साथ ही मोबाइल कुछ देर के लिए बंद कर लिया।
आईफोन में नहीं होती है रिकॉर्डिंग
व्यापारी ने शिकायत करते समय बताया कि आईफोन था इसलिये रिकॉर्डिंग नहीं हो पाई है। जिसके बाद पुलिस ने नम्बर को जांच में ले लिया। चूंकि मामले में केन्द्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया के पीए का नाम लिया गया था तो मामला हाई प्रोफाइल हो गया है। व्यवसाई बातचीत की रिकॉर्डिंग नहीं कर पाया था और उनके मोबाइल में रिकॉर्डिंग का ऑप्शन नहीं था।

पुलिस ने किया FIR
इस मामले में पुलिस ने शिकायती आवेदन लेकर जांच शुरू की थी। जिस पर जांच करने के बाद पुलिस ने रविवार को इस मामले में अनजान नंबर के धारक पर धमकाने का मामला दर्ज किया है। नंबर किसके नाम पर है और उससे कितने कॉल अभी तक किए गए हैं यह पड़ताल की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *