MP – EOW के छापे में करोड़ों की संपत्ति जब्त, कार्यवाही जारी

सतना. मप्र के सतना जिले में EOW ने छापामार कर बड़ी कार्यवाही की है। यहां रीवा EOW टीम ने सुबह-सुबह प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के वैज्ञानिक सुशील कुमार मिश्रा के घर छापामार कार्यवाही की है। वैज्ञानिक के मारूचित नगर के निवास पर टीआई मोहित सक्सैना और प्रवीण चतुर्वेदी के नेत्त्व में 25 सदस्यीय EOW की टीम ने छापा मारा है।
हड़कंप मचा कर्मचारियों में
इधर, EOW की टीम द्वारा वैज्ञानिक के घर में छापा मार कार्यवाही की खबर का पता चलते ही प्रदूषण विभाग के अधिकारियों और कर्मचारियों में हड़कंप मचा हुआ है। फिलहाल कार्यवाही जारी है। शाम तक स्थिति साफ होने की उम्मीद है।
करोड़ों रूपये की संपत्ति जब्त
इस छापामार कार्यवाही में करोड़ों रूपये की संपत्ति जब्त हुई है। EOW की अभी तक की कार्यवाही में लगभग 28 लाख कैश, स्मार्ट सिटी से लगा हुआ 7 करोड़ एकड़ का फार्म हाउस, 25 लाख रूपये से अधिक कीमत के सोने -चांदी के ज्वेलरी मिली है। अभी कार्यवाही जारी है और देर शाम तक बड़ा खुलासा होने की संभावना है।
