प्यार के जाल में फंसाया था 50 अधिक लड़़कियों को, ग्वालियर से गायब लड़की पहुंची अहमदाबाद
ग्वालियर. राजस्थान की राजधानी जयपुर के करधनी में अपनी गर्लफ्रेंड के साथ ब्लात्कार करने के बाद हत्या करने के मामले में पकड़े गये सीरियल किलर मिंटू उर्फ विक्रम के बारे में पता लगा है िकवह 50 से अधिक लड़कियों को प्यार के जाल फंसा चुका है। उसने दावा किया था कि ग्वालियर में एक युवती की हत्या कर लाश पटरियों पर फेंकी थी और उसके यह खुलासा करते ही ग्वालियर पुलिस परेशानी हो गयी थी।
अप्रैल 2021 में गोला का मंदिर मंेल ापता एक पूजा शर्मा नाम की युवती की फोटो भी उसने पहचानी थी और हत्या करने की बात स्वीकारी थी।पुलिस इस हत्या के मामले में पूछताछ के लिये उसे लाने का प्रयास कर रही तभी एक और खुलासा हुआ है। जिस युवती की वह हत्या करना बता रहा था वह गुजरात के अहमदाबाद में जिन्दा मिलगयी है। ग्वालियर पुलिस उस तक पहुंच चुकी है। युवती लापता होने के 15 दिन बाद अपने अहमदाबाद पहुंच गयी थी और परिजन ने पुलिस नहीं बताया था जिसमें वह ग्वालियर में गुमशुदा बनी हुई थी।
यह था मामला
राजस्थान के जयपुर स्थित करधनी में 10 अप्रैल को साइको किलर मिंटू उर्फ विक्रम पकड़ा गया था। एक युवती से रेप के बाद उसकी हत्या के मामले में उसे पकड़ा गया था। इसके बाद उसने कई खुलासे के लिए सेक्स करने के बाद लड़कियों को मारने की बात कुबूली। इसी दौरान उसने खुलासा किया था कि ग्वालियर की एक युवती की उसने हत्या कर लाश को रेल की पटरियों पर फेंका था। इस लड़की की दोस्त संजय मीणा ने गला दबा कर हत्या की थी। लड़की उसकी ही गर्लफ्रेंड थी। इसके बाद ग्वालियर पुलिस के पैरों तले जमीन खिसक गई थी। तत्काल उस दौरान की मिसिंग फाइल को खंगाला गया। अप्रैल 2021 में गुजरात अहमदाबाद की 21 वर्षीय पूजा शर्मा गोला का मंदिर में अपने दीदी-जीजा के घर रहने आई थी। एक दिन वह अचानक लापता हो गई थी। जब ग्वालियर पुलिस करधनी पहुंची और सीरियल किलर मिंटू से पूछताछ की तो उसने पूजा का फोटो देखते ही पहचान लिया। उसकी हत्या करने की बात कही। अब पुलिस उसे विस्तार से पूछताछ के लिए लाने का प्रयास कर रही थी, लेकिन तभी पूजा जिंदा मिल गई।
घर पहुंची पुलिस तो जिंदा मिली युवती
मामले की गंभीरता को देखते हुए एसएसपी अमित सांघी ने एएसपी राजेश दंडोतिया के निर्देश दिये थे पहले टीम जयपुर सीरियल किलर से पूछताछ करने पहुंची पुलिस यहां पूछताछ के बाद जब वह पूजा की हत्या की बात पर अडिग रहा तो फिर पुलिस की टीम गुजरात अहमदाबाद पहुंची और पूजा के परिजन के बयान लेजा चाह रहे थे कि यहां जब टीम पहुंची तो उनके होश उड़ गये। पूजा अपने घर पर जिन्दा मिली है यहां वह एक कंपनी में जॉब भी कर रही है।
बहन से अनबन होने पर घर छोड़ा था
पूजा शर्मा ने पुलिस अधिकारियों को बताया कि किसी बात पर उसकी बड़ी बहन से झगड़ा हो गया था जिस पर वह नाराज होकर बिना बताये ही अप्रैल 2021 में ग्वालियर के गोला का मंदिर इलाके से चली गयी थी। वहां से पहले बस से कोटा राजस्थान अपनी सहेली के पास पहुंची और कुछ दिन वहां रूककर अहमदाबाद चली गयी थी। बेटी के लौटने की बात उन्होंने यहां गोला का मंदिर पुलिस को नहीं बताई थी। पुलिस उसे गुमशुदा मानकर तलाश रही थी, पूजा ने किसी भी मिटू उर्फ विक्रम या उसके दोस्त मीणा से जान पहचान होने से मना किया है।
इनका कहना
एएसपी क्राइम राजेश डंडौतिया का कहना है कि पुलिस ने गुजरात के अहमदाबाद मंे उस युवती को तलाश कर लिया है जिसको राजस्थान में पकड़ा गया बदमाश हत्या करना कह रहा था। पुलिस अब नए सिरे से उसकी तलाश कर रही है।
