ग्वालियर पहुंचे कमलनाथ CM शिवराज पर जमकर बरसे, प्रदेश में कोयला नहीं, बिजली, खाद, बीज, रोगजार नहीं
ग्वालियर. ग्वालियर पहुंचे पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ प्रदेश की शिवराज सरकार पर जमकर बरसे हैं। हर मुद्दे पर शिवराज सरकार को विफल बताया है। आने वाले चुनाव में जनता के द्वारा उसका जवाब देने की बात कही है। प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री व पीसीसी चीफ कमल नाथ शुक्रवार रात ग्वालियर पहुंचे हैं। एयरपोर्ट पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं द्वारा उनका जोरदार स्वागत किया गया है। यहां उनको एक निजी कार्यक्रम में भाग लेना है। कुछ देर पहले सिंधिया समर्थक व प्रदेश के राज्यमंत्री ओपीएस भदौरिया ने कमल नाथ पर सिंधिया को हराने के षड़यंत्र रचने का आरोप लगाया था। जब कमल नाथ से इस पर सवाल किया गया तो उन्होंने पहले तो यह कह दिया कि सिंधिया की हार अब BJP का अंदरूनी मामला है इसलिए वह इस पर टिप्पणी नहीं करना चाहते हैं, लेकिन उसके बाद कहते चले गए कि मेरे पर लगाए गए आरोप गलत हैं।
न कोयला है न बिजली, खाद, बीज व रोजगार भी नहीं
ग्वालियर में कमल नाथ ने प्रदेश सरकार पर साधा निशाना कहा आज क्या तस्वीर हो गई है मध्य प्रदेश कोयला नहीं, बिजली नहीं, बीज नहीं, खाद नहीं और रोगजार नहीं। BJP आम जनता को मुर्ख समझती है, लेकिन वह नहीं जानती कि जनता को सब पता है। आगामी 2023 के चुनाव में BJP को जनता जवाब देगी और कांग्रेस की सरकार चुनेगी।
