मजदूर दिवस – 2 सूत्री मांगों को लेकर काले गुब्बारे आसमान पर उड़ा कर एवं काली पट्टी बांधकर जताया विरोध

ग्वालियर. इन दो सूत्री मांगों को पूरा नहीं जाने को लेकर काली पट्टी काले गुब्बारे उड़ाकर सरकार का विरोध जताया और बताया कि हम वही कर्मचारी हैंं। जिन्होंने कोरोना जैसी महामारी में अपनी जान जोखिम में डालकर कार किया फिर भी सरकार द्वारा हमारी मांगों को अनदेखा किया जा रहा हैं। इसलिए आज हमने प्रेस वार्ता के माध्यम से शासन प्रशासन को बताया गया की 19 तारीख तक चरणबद्ध आंदोलन रहेगा 20 तारीख से प्रदेश के 30000 संविदा स्वास्थ्य कर्मचारी परिवार सहित अनिश्चितकालीन हड़ताल पर चले जाएंगें। इस बीच में जो भी सेवाएं प्रभावित होंगी उसकी जिम्मेदारी शासन प्रशासन की होगीं।
हमारी मांगे
1- राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन से हटाकर आउटसोर्स एजेंसियों के हवाले किया सपोर्ट स्टाफ कर्मचारियों को पुणे राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन में समायोजन किया जाएं।
2- 5 जून 2018 को सामान्य प्रशासन विभाग द्वारा बनाई गई नीति रेगुलर कर्मचारियों के समकक्ष 90ः वेतनमान अभी तक राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के कर्मचारियों पर लागू नहीं किया गया है उसे शीघ्र लागू करने के आदेश जारी किए जाएं।
इस दौरान संघ के जिलाध्यक्ष धर्मवीर शुक्ला संविदा कर्मचारी नेता कोमल सिंह संभागीय अध्यक्ष मोहब्बत शरीफ खान महिला प्रकोष्ठ की संभागीय अध्यक्ष नीतू शर्मा जितेंद्र उपाध्याय कमलेश द्विवेदी कमल नोटिया अमित पांडे संदीप गुप्ता सोनू मरैया आशीष प्रदीप राठौर गुप्ता नीता शर्मा संगीता आदि लोग उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *