सेवानिवृत्त हुए पुलिस अधिकारी व कर्मियों को दी विदाई

ग्वालियर। पुलिस विभाग से सेवानिवृत हुए पुलिस अधिकारी व कर्मचारियों को एसएसपी अमित सांघी द्वारा विदाई दी गई। इस मौके पर एसएसपी दक्षिण श्रीमती मृगाखी डेका के साथ आज ही सेवानिवृत हो रहे डिप्टी कमांडेट विसबल ग्वालियर सुषील पालीवाल एवं आरआई रंजीत सिंह सहित समस्त कार्यालयीन स्टाफ उपस्थित रहा।
पुलिस कन्ट्रोल रूम ग्वालियर सभागार में पुलिस सेवा से सेवानिवृत हुए पुलिस अधिकारी व कर्मचारियों के लिये विदाई समारोह का आयोजन किया गया। जिसमें पुलिस अधीक्षक ग्वालियर द्वारा पुलिस विभाग से सेवानिवृत हुए पुलिस अधिकारी व कर्मचारियों को स्मृति चिन्ह, शाल व श्रीफल देकर विदाई दी गई। पुलिस अधीक्षक ग्वालियर ने सेवानिवृत्त पुलिसकर्मियों से नौकरी के दौरान उनके अनुभवों को भी साझा किया। इस अवसर पर एसएसपी ग्वालियर ने सेवानिवृत्त हुए पुलिस कर्मियों से उनके भविष्य के कार्यकलापों के बारे में जाना तथा उनको सेवानिवृत्त उपरांत स्वयं को सामाजिक कार्यो में व्यस्त करने की सलाह दी जिससे अभी तक रही व्यस्तता की दिनचर्या से बाहर निकलने में मदद मिलेगी। कार्यक्रम के समापन पर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ग्वालियर ने आज सेवानिवृत हो रहे पुलिसकर्मियों को स्मृति चिन्ह, शॉल व नारियल भेंट कर उनके बेहतर स्वास्थ्य व उज्जवल भविष्य की कामना की और सभी से कहा की वह स्वयं व परिवार को कोरोना के संक्रमण से बचाए रखें। पुलिस अधीक्षक ग्वालियर द्वारा सेवानिवृत्त हो रहे सभी अधिकारी एंव कर्मचारियों से उनकी सेवाकाल के दौरान किये गये कार्यो की जानकारी ली गई साथ ही उनके द्वारा किये गये कार्यो की सराहना की गई।
सेवानिवृत्त होने वाले
एसआई तुलसीराम कैन, एएसआई रामहेत सिंह मौर्य, नरेन्द्र सिंह चौहान, सुषील चन्द्र शर्मा, हैडकांस्टेबल गफूर खान,कृष्णस्वरूप सक्सैना, नन्हे सिंह रावत।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *