शहर विकास एवं यातायात प्रबंधन के संबंध में कलेक्टर ने ली बैठक
विभागीय अधिकारियों को दिए आवश्यक दिशा.निर्देश
ग्वालियर शहर विकास की परियोजनाओं के क्रियान्वयन और यातायात प्रबंधन के लिये कलेक्टर कौशलेन्द्र विक्रम सिंह ने शनिवार को कलेक्ट्रेट कार्यालय के सभाकक्ष में विभागीय अधिकारियों के साथ बैठक की। विकास कार्यों को तीव्र गति से करने के साथ ही शहर के यातायात प्रबंधन के लिये भी पुख्ता कार्य करने की बात कही।
शहर विकास के मुद्दों पर आयोजित इस बैठक में नगर निगम आयुक्त किशोर कान्यालए सीईओ जिला पंचायत आशीष तिवारीए एडीएम इच्छित गढ़पालेए एएसपी अभिनव चौकसे सहित निर्माण विभागों के अधिकारी उपस्थित थे।
कलेक्टर ने पुलिस विभाग के अधिकारियों से कहा है कि यातायात प्रबंधन के संबंध में विस्तृत कार्ययोजना तैयार कर प्रस्तुत करेंए जिस पर नियमित समीक्षा कर कार्रवाई की जा सके। यातायात में बाधक बिजली के खम्बों को हटाने के साथ दृ साथ अन्य छोटी.छोटी बाधाओं को हटाने का कार्य भी चरणबद्ध तरीके से किया जाए। बैठक में यह भी निर्धारित किया गया है कि यातायात पुलिस शहर में टेम्पो स्टैण्ड के लिये भी स्थल निर्धारित करे। इन टैम्पो स्टेण्ड को व्यवस्थित करने के लिये स्मार्ट सिटी के माध्यम से डिजायन तैयार कराया जाएए ताकि शहर में व्यवस्थित टेम्पो स्टेण्ड तैयार हो सके।
निजी भूमि पार्किंग उपलब्ध कराने के इच्छुक तो उनका स्वागत
बैठक में नगर निगम आयुक्त ने सुझाव दिया कि यातायात प्रबंधन के लिये अगर शहर के नागरिक भी अपनी निजी भूमि पार्किंग हेतु उपलब्ध कराने के इच्छुक हों तो उनका स्वागत है। नगर निगम द्वारा उन स्थानों पर पार्किंग की व्यवस्था की जायेगीए इसके साथ ही जो राशि प्राप्त होगी उसमें से कुछ राशि निगम रखने के पश्चात शेष राशि भू.स्वामी को भी प्रदान की जायेगी। उन्होंने अपेक्षा की कि शहर के नागरिक भी यातायात प्रबंधन में आगे आएं और अपना महत्वपूर्ण योगदान दें।
कलेक्टर ने स्मार्ट सिटी के कार्यों की समीक्षा के दौरान कहा कि स्मार्ट सिटी द्वारा संचालित की जा रहीं सिटी बसों को शहर में संचालित किया जाए। जो बसें शहर से बाहर जा रही हैं उनमें भी अगर परिवर्तन की जरूरत है तो परिवर्तन का प्रस्ताव रखें। बैठक में मेडीकल यूनिवर्सिटीए एक हजार बिस्तर अस्पताल के निर्माण के साथ ही डीआरडीओ को उपलब्ध कराई गई जमीन के विकास के संबंध में भी महत्वपूर्ण चर्चा की गई।
