नियमों का उल्लंघन .7 स्कूली बसों पर की चालानी कार्यवाही

ग्वालियर। स्कूली बच्चों की सुरक्षा को मद्देनजर रखते हुए एसएसपी अमित सांघी के निर्देष पर एएसपी मध्य/यातायात अभिनव चौकसे ने यातायात पुलिस द्वारा आज शहर के मुख्य मार्गाें पर यातायात नियमों का पालन न करने वाले स्कूली वाहनों के विरूद्ध चैकिंग अभियान चलाया गया। इस अभियान के तहत यातायात पुलिस के अधिकारियों द्वारा सतत् चैकिंग अभियान चलाकर स्कूली बसों, ऑटो आदि को चैक किया गया तथा नियमों का उल्लघंन करने वाली 7 स्कूली बसों के विरूद्ध चालानी कार्यवाही की जाकर उनसे समान शुल्क वसूल किया गया। यातायात पुलिस के अधिकारियों द्वारा चैकिंग के दौरान आने-जाने वाले वाहन चालकों को यातायात नियमों का पालन करने क समझाइष भी दी गई।
यातायात पुलिस ग्वालियर द्वारा की गई इस कार्यवाही में एएसपी मध्य/यातायात के साथ डीएसपी यातायात (पष्चिमी क्षेत्र) नरेष बाबू अन्नोटिया, डीएसपी (पूर्वी क्षेत्र) विक्रम कनपुरिया, थाना प्रभारी यातायात टीआई बीएन प्रजापति, सूबेदार हिमांषू तिवारी एवं यातायात पुलिस के अन्य अधिकारी व कर्मचारिगण उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *