मुर्तजा आईएसआईएस के संपर्क में था गोरखनाथ मंदिर का हमलावर, इसका खुलासा एडीजी लॉ एंड ऑर्डर प्रशांत कुमार ने किया
गोरखपुर. गोरखनाथ मंदिर की सुरक्षा में तैनात पुलिसकर्मियों पर हमले का आरोपी मुर्तजा आईएसआईएस के आंतकी और प्रोपेगेंडा एक्टिविस्ट मेंहदी मसूद के साथ संपर्क में था। उत्तरप्रदेश के एडीजी लॉ एंड ऑर्डर प्रशातकुमार नेबताया कि मुर्तजा से पूछताछ के बाद यह खुलासा हुआ है।
यूपी के एडीजी लॉ एंड ऑर्डर ने कहा है कि यूपी एटीएस द्वारा की गयी मुर्तजा से पूछताछ में आतंकी संगठन आईएसआईएस के एक्टिविस्ट से संपर्क में होने के प्रमाण मिले है। सोशल मीडिया के माध्यम से लगातार मुर्तजा आईएसआईएस के विदेशोंमें बैठे आतंकियों और समर्थकों के संपर्क में था। मुर्तजा वर्ष 2014 में बैंगलुरू पुलिस के साथों गिरफ्तार आईएसआईएस के आतंकी और प्रोपोगेंडा एक्टिविस्ट मेंहदी मसूद के साथ सोशल मीडिया के माध्यम से संपर्क में था।
यूपी एटीएस की पूछताछ में पता चला है कि मुर्तजा ने आईएसआईएस की शपथ भी ली है और आतंकी संगठन के समर्थकों आर्थिक मदद भी की है। मुर्तजा ने इंटरनेट पर एके-47, 5-4 कारबाइन सहित कई हथियारों के बारे में आर्टिकल पढ़े। जिसके बाद उसने घर में रखे एयर राइफल से प्रैक्टिस की, ताकि आगे अगर हथियार मिले तो उससे हमला कर सकें।
