भड़की हिंसा के बाद पटियाला आईजी, एसएसपी और एसपी बदले

पटियाला. पंजाब के पटियाला में शुक्रवार को दो गुटों में जुलूस के बीच हिंसा भड़की थी और इसके बाद शहर में भारी तादाद में पुलिस बल की तैनाती की गयी है। शाम 7 बचे से सुबह 6 बजे तक के लिये कर्फ्यू लगा दिया गया है। इसके बाद पंजाब सरकार ने कई अधिकारियों के खिलाफ बड़ी कार्यवाही की है। सीएम के निर्देश पर पटियाला के आईजी, एसपी और एसएसपी का ट्रांसफर कर दिया गया है।

इनको मिली नई जिम्मेदारी
सीएम ऑफिस के प्रवक्ता ने बताया कि अब मुखविन्दर सिंह चीमा को आईजी पटियाला नियुक्त किया गया है। वहीं दीपक पारिख को एसएसपी पटियाला और वजीर सिंह को पटियाला का नया एसपी बनाया गया है।

श्री फतेहगढ़ साहिब में लगी धारा 144

इस बीच श्री फतेहगढ़ साहिब में धारा 144 लगाई गई है. बता दें कि पटियाला हिंसा के बाद शिव सेना हिंदुस्तान, शिव सेना बाल ठाकरे और अन्य हिंदू संगठनों ने पटियाला में बंद का ऐलान किया. इसके बाद पंजाब के गृह मंत्रालय ने बड़ा फैसला किया है. शहर में सुबह 9:30 बजे से शाम 6 बजे तक मोबाइल इंटरनेट सुविधा बंद रहेगी.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *