ग्वालियर में बहू को गोली मारी, बाप-बेटे ने छत से की फायरिंग, देवर को किडनैप किया

ग्वालियर. जमीन के झगड़े में बड़े ससुर और उसके लड़के ने छत से गोलियां चलाई। गोली बहू की पीठ में लगी। एक दिन पुरानी घटना का वीडियो सामने आया है। पुलिस ने घायल महिला को अस्पताल में भर्ती कराया है। आरोपियों पर केस दर्ज कर लिया गया है।

घटना मोहना के रेहट चराई गांव की है। यहां छत्रपाल बघेल शुक्रवार को जमीन की नींव खोद रहा था, तभी पड़ोस में रहने वाले उसका ताऊ हाकिम सिंह बघेल अपने बेटे को साथ लेकर भतीजे को रोकने पहुंचा। छत्रपाल ने जमीन अपनी बताई। आरोपी विवाद करने के बाद अपनी घर की छत पर बंदूक लेकर आ गए और फायरिंग करने लगे। छत्रपाल की पत्नी मीना की पीठ में गोली लग गई। पुलिस ने उसे जयारोग्य अस्पताल भेजा है।

देवर को किडनैप कर जंगल ले गए
छत्रपाल ने बताया कि आरोपी ताऊ और उनके बेटे ने उसके छोटे भाई कपिल बघेल का अपहरण कर लिया। इसके बाद जंगल की तरफ भाग गए। उन्होंने धमकी दी है कि अगर थाने में शिकायत की तो कपिल की हत्या कर देंगे। ASP देहात जयराज कुबेर का कहना है कि डायल 100 पर घटना की सूचना मिली थी। मौके पर पहुंचे तो महिला घायल थी। गोली पीठ पर लगी है। जमीन का विवाद बताया गया है कार्रवाई की जा रही है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *