तीन बच्चियों डूबने से मौत, 2 के शव मिले, तीसरी के लिये रेस्क्यू जारी

ग्वालियर. मुरैना के सबलगढ़ में एक दिल दहलाने वाली घटना घटित हुई है। यहां रहू गांव में केवट समाज के तीन छोटी बच्चियां चम्बल नदी में नहाने गयी और डूब गयी। 3 बच्चियों की उम्र महज 7 से 10 वर्ष के बीच है। प्रशासन को जैसे ही इसकी खबर मिली। रेस्क्यू ऑपरेशन देर रात तक चला। 2 बच्चियों के शव मिल गये है। एक के शव को निकालने के लिये रेस्क्यू फिर शुरू किया गया है।
3 बच्चियों घर से चम्बल नदी में नहाने के लिये निकली थी। तीनों बच्चियों केवट समाज की थी। इसलिये चम्बल नदी में नहाना उनके लिये नई बात नहीं थी। घरवालों ने भी ध्यान नहीं दिया और वह नहाने चली गयी। ऐसा बताया जाता है कि नहाने के बीच पैर फिसलने से एक बच्ची डूबने लगी तो दूसरी बच्ची ने उसे बचाने के लिये छलांग लगा दी। ज बवह भी डूबने लगी तो तीसरी बच्ची ने छलांग लगा दी और देखते ही देखते तीनों बच्चियां नदी में डूब गयी।

परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल
मृतक बच्चियों के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। वे उस घड़ी को कोस रहे हैं जब उन्होंने छोटी बच्चियों को नहाने के लिए चंबल नदी के घाट पर भेज दिया। फिलहाल दोनों बच्चियों के शव का पीएम करा दिया गया है तथा शव परिजनों को सौंप दिए गए हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *