ग्वालियर रेलवे स्टेशन पर यात्रियों को अब प्लेटफॉर्म पर पैदल नहीं जाना पड़ेगा, मिलेगी ये नई सेवा
ग्वालियर. ग्वालियर रेलवे स्टेशन पर अब यात्रियों को प्लेटफॉर्म के एक छोर से दूसरे छोर तक जाने के लिए बैट्री कार की सुविधा मिलेगी। इससे बुजुर्गों, दिव्यांग और जरूरतमंदों को इसका लाभ मिलेगा। रेलवे स्टेशन पर दो बैट्री कार आ गई है। इन बैट्री कारों का संचालन सामाजिक संस्था करेंगी। बैट्री कार पर सामाजिक संस्थान अपना विज्ञापन भी करेंगे। रेलवे स्टेशन पर इन दिनों हर दिन लगभग पांच हजार से ज्यादा यात्री आते-जाते है। ऐसे में बुजुर्गों के साथ दिव्यांग और जरूरतमंदों को प्लेटफॉर्म पर काफी परेशानी का सामना करना पड़ता है। वहीं इन दिनों भरी गर्मीं में यात्रियों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा है। इसका कारण यह है कि ट्रेनों का स्टॉपेज दो से तीन मिनट का ही है।
2 प्लेटफॉर्म पर कार चलेगी
दोनों बैट्री वाली कार दो प्लेटफॉर्म पर चलेगी, यह प्लेटफॉर्म एक के साथ 2 से 3 पर रहेगी। इससे यात्रियों को काफी राहत मिल जाएगी। यहां पर एक बैट्री कार प्लेटफॉर्म एक पर चला करती थी लेकिन अब दोनों ही प्लेटफॉर्म पर चलने से यात्रियों को ज्यादा से ज्यादा लाभ मिलेगा।
