ग्‍वालियर आए फिल्‍म निर्माता सूरज बडजात्‍या, कहा एक फिल्म ग्‍वालियर में बनाने की ख्वाहिश

ग्वालियर. परिवर्तन हमेशा स्पर्धा ही लेकर आता है। सिनेजगत में कुछ ऐसा ही हाल बना हुआ है। एक रेस सी चल निकली है। वर्तमान में हिंदी दशर्कों पर दक्षिण भारत के सिनेमा का जादू चल रहा है। फिर भी मैं पारिवारिक फिल्म बनाने के पक्ष में हूं। मैंने प्यार किया, विवाह और प्रेम रतन धन पायो आदि फिल्म इसी का उदाहरण हैं। एक कोशिश की है उंचाई फिल्म में। इसमें अमिताभ बच्चन, बोमन ईरानी और अनुपम खेर हैं। फिल्म की शूटिंग पूरी हो चुकी है। दीपावली पर यह फिल्म दशर्कों के बीच होगी। मेरा मन ग्वालियर में फिल्म बनाने का है। यहां हर निर्माता-निर्देशक आकर फिल्म बनाना चाहता है, मेरा तो यह घर है। यह कहना है फिल्म निर्माता सूरज बड़जात्या का। वे अपने रिश्तेदार वीरेंद्र गंगवाल के यहां आए थे।

इस दौरान उन्होंने बताया उंचाई फिल्म गत वर्ष ही पूरी होनी थी। यह कोविड के कारण लेट हो गई। फिल्म में परिणीति चोपड़ा भी काम कर रही हैं। दक्षिण भारत की फिल्मों में तकनीक का प्रयोग हो रहा है। ऐसे में हिंदी फिल्म के निर्माता-निर्देशकों को भी सोचना चाहिए। सारांश फिल्म को लेकर उन्होंने कहा कि यह महेश भट्ट के साथ उनकी पहली फिल्म थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *