वित्तमंत्री निर्मला सीतारमण ने यूपीए की घेराबंदी, मनमोहन को दिया करारा जबाव
नई दिल्ली. केन्द्रीय वित्तमंत्री निर्मला सीतारमण ने पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह के मोदी सरकार की आर्थिक हालात पर दिये गये बयान का जवाब दिया हे। उन्होंने कहा है कि डॉ. मनमोहन सिंह की सरकार में देश का आर्थिक स्थिति एक तरह से पॉलिसी पैरालिसिस हो गयी थी। यूपीए घोटालों की सरकार थी। उनकी सरकार में भ्रष्टाचार होता रहा और वह चुपचाप बैठे देख रहे थे।
सीतारमण ने डॉ. मनमोहन सिंह को दिया करारा जबाव
वित्तमंत्री निर्मला सीतारमण ने कहा है कि मनमोहन सिंह के समय में 22 बार महंगाई दर 10 प्रतिशत में अधिक रही। मनमोहन सिंह भारत को फ्रेगायिल 5 में लाने के लिये जिम्मेदार रहे हैं। वित्तमंत्री ने आरोल लगाया है कि डॉ. मनमोहन का बयान पंजाब में चुनाव को देखते हुए था। इसकी हकीकत में कोई लेना देना नहीं हैं।
मनमोहन सिंह चुप क्यों रहे?
वित्तमंत्री ने नेशनल स्टॉक एक्सचेंज में कथित योगी की भागीदारी और उसके जरिए एनएसई के संचालन पर भी सवाल उठाया. वित्तमंत्री ने कहा कि तब मनमोहन सिंह चुप क्यों रहे? ऑक्सफैम का डाटा निर्माण करने का मापदंड ही गलत. वित्त मंत्री ने कटाक्ष किया कि ऐसे दोषपूर्ण डाटा को कांग्रेस अपना आधार बना रही हैं।

