ग्वालियर के ग्रीन जोन में शामिल होने के लिए आज शाम रिपोर्ट का इंतजार

ग्वालियर. लॉकडाउन 2.0 के छंटवे दिन कहीं सड़कों पर सन्नाटा दिखा तो कहीं वाहन सरपट दौड़ते नजर आए। प्रमुख चौराहों पर पुलिस तैनात दिखी तो कहीं लॉकडाउन का जमकर मजाक बनाया गया वहीं लोगों ने घरों में कैद होकर लॉकडाउन का पूर्णतयाः पालन किया। पुलिस ने फूलबाग चौराहा, स्टेशन, टाटीपुर और अन्य चौराहों पर चेकिंग अभियान चलाया।
लॉकडाउन तोड़ने वालों को मुर्गा बनाया
वहीं पुलिस ने लॉकडाउन तोड़ने वालों को मुर्गा बनाया साथ ही माफी मांगने पर हिदायत देकर छोड़ा। गत दिवस जिला प्रशासन द्वारा जारी किए गए नए आदेश में आज सुबह से लेकर रात 12 बजे तक टोटल लॉकडाउन की घोषणा की है। आज शाम को कोरोना मरीजों की रिपोर्ट के बाद निर्भर है कि ग्वालियर ऑरेंज जोन से ग्रीन जोन में शामिल होगा। चूंकि पुलिस और जिला प्रशासन इस मामले में कोई रिस्क नहीं लेना चाहता इसलिए अभी वह एक दम से लॉकडाउन को ब्रेक नहीं कर रहा है।
बड़ी संख्या में पुलिस ने 188 के तहत कार्रवाई की
लॉकडाउन के शुरूआत से ही ग्वालियर में लोग इसका उल्लंघन करने में आगे रहे है। शहर के कई थाना क्षेत्र में बड़ी संख्या में पुलिस ने 188 के तहत कार्रवाई भी की है उसके बाद भी लोग सड़क पर तफरीह करने में पीछे नहीं है। आज सुबह माधवगंज गोयल अचार वाले के पास एक एएसआई ने एक व्यक्ति से घर से निकलने का कारण पूछा तो वह बता नहीं सका। उक्त व्यक्ति ने अपनी गलती स्वीकार की और कान पकड़कर माफी मांगी इसी तरह कई कार चालकों को भी रोक्कर जुर्माना वसूला गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *