जबलपुर के आइसोलेशन वार्ड से फरार कैदी जावेद को नरसिंहपुर में पुलिस ने दबोचा

नरसिंहपुर. जबलपुर के मेडिकल कॉलेज अस्पताल के आइसोलेशन वार्ड से रविवार को फिल्मी स्टाइल में फरार हुए कोरोना कैदी जावेद को नरसिंहपुर जिले के तेंदूखेड़ा थानांतर्गत मदनपुर चेकपोस्ट पर गिरफ्तार करने वाले बसंत शर्मा, प्रिन्स साहू वनरक्षक, कमलेश पटेल आरक्षक 699, घनश्याम कोटवार काचरकोना, प्रेम नारायण कोटवार मदनपुर, अभिषेक सोनी पटवारी, राघवेन्द्र ठाकुर पटवारी, भीष्म शाह पंचायत सचिव, मुकेश चढ़ार, कोटवार, उदयभान चढार के पुत्र को पुरस्कृत किया जाएगा।
कलेक्टर ने पुरस्कृत करने की घोषण भी की
प्रत्येक सदस्य को 11 हजार रु. का इनाम दिया जाएगा। कलेक्टर दीपक सक्सेना ने पुरस्कृत करने की घोषण भी की है। जानकारी के अनुसार जबलपुर के मेडिकल कॉलेज अस्पताल के आइसोलेशन वार्ड से रविवार को फिल्मी स्टाइल में फरार हुए कोरोना बम जावेद को नरसिंहपुर जिले के तेंदूखेड़ा थानांतर्गत मदनपुर चेकपोस्ट पर गिरफ्तार कर लिया गया। आईजी भगवत सिंह चौहान ने इसकी पुष्टि करते हुए बताया कि जावेद ने रास्ते में बाइक चुरा कर भाग रहा था। सुबह 7.30 बजे उसे मदनपुर चेकपोसट पर मौजूद पुलिस कर्मियों ने दबोच लिया उसे कपड़े भी चेंज कर रखे थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *