एसबीआई द्वारा पुलिस कर्मियों प्रदाय किये गये मास्क व ग्लव्स
ग्वालियर सिटीसेंटर स्थित एसपी कार्यालय के सभागार में भारतीय स्टेट बैंक उप महाप्रबंधक यू. दिनेश शान द्वारा पुनः उपयोग में लाये जा सकने वाले हैण्डग्लव्स व योनो मास्क पुलिस कर्मियों को वितरित करने हेतु एसपी ग्वालियर के कार्यालय में कार्यरत पुलिस कर्मियों को प्रदाय किये। मालनपुर स्थित कंपनी द्वारा 90 पुलिस कर्मियों को 1 लीटर गर्म पानी की बोतल सीएसपी महाराजपुरा रवि भदौरिया के सहयोग से ड्यूटी स्थल पर जाकर पुलिस कर्मियों को प्रदान की गई थी।
इस अवसर पर संस्थान के पदाधिकारी संदीप चतुर्वेदी द्वारा पुलिस कर्मियों के व्यवहार की प्रशंसा की। थाना मुरार क्षेत्र में 50 गर्मपानी की बोतल तथा गोयल सैनेटरी ग्वालियर द्वारा 50 गर्मपानी की बोतल वितरित की गई। शिवराज सिकरवार तथा प्रशांत परमार द्वारा 100 एवं नरेन्द्र भदौरिया द्वारा 50 गर्मपानी की बोतल पुलिस कर्मियों को वितरित की गई।
बैठक में एसपी ग्वालियर ने कहा कि आप सभी भी अपने-अपने बैंक के शाखा प्रबंधकों को समझा इस दें कि वह सोशल डिस्टेसिंग का पालन करें साथ ही बैंक में आने वाले खाता धारकों से भी उसका पालन करायें। उन्होने यह भी कहा कि किसी भी संदिग्ध व्यक्ति अथवा गतिविधि की सूचना तत्काल ग्वालियर पुलिस के हेल्पलाईननम्बर 7049110100 पर दें पुलिस द्वारा आपकी मदद की जाएगी। ग्वालियर पुलिस के विभिन्न चौराहों पर लगे पुलिस कर्मियों के लिये अजयलाल, प्रशांतगुप्ता द्वारा मास्क, विस्कुट आदि वितरित किये गये।
बैठक में एएसपी शहर मध्य पंकज पाण्डेय, शहर पूर्व सुमनगुर्जर, सीएसपी महाराजपुरा रवि भदौरिया तथा एसबीआई के क्षेत्रीय प्रबंधक शांतनू अग्रवाल, मुख्य प्रबंधक अनिल कुरूप, मुख्य प्रबंधक रविन्द्र सिंह गिल, निशांत गौतम, आशुतोष वर्मा एवं अविनाश चौरसिया सहित अन्य संस्थनों के प्रतिनिधि उपस्थित रहें।
