पुलिस चैकिंग-दूध की टंकी में मिले 17 लाख रूपये
ग्वालियर. कोरोना वायरस के संक्रमण के बचाव के किये गये लॉकडाउन के दौरान फूलबाग चौराहा पड़ाव थाना पुलिस बल के द्वारा की जा रही चैकिंग में दूध वाले की टंकी से 1 लाख 70 हजार रूपये मिले है। मौके पर मौजूद टीआई ज्ञानेन्द्र सिंह ने पूछताछ की तो बताया कि बैंक से निकाल कर ला रहे हैं।
क्या है पूरा मामला
लॉक डाउन के समय हो रही सघन चेकिंग में पुलिस ने पकडे 1700000 रुपए फूलबाग पर पड़ाव थाना प्रभारी ज्ञानेंद्र सिंह अपने दल बल के साथ चेकिंग कर रहे थे उसी समय एक गाड़ी मोटरसाईकिल में बैठे 2 युवक को पुलिस ने रोका और चेकिंग की तो उनके पास दूध की कैन में और झोले में नोटों की गड्डी दिखाई दी। थाना प्रभारी ने जब उन लोगों से पूछताछ की तो युवकों ने बताया कि यह पैसा हम बैंक से निकाल कर ला रहे हैं पुलिस ने फिलहाल दोनों आरोपियों को पुलिस की गाड़ी में बिठाकर थाने ले गई पूछताछ में अगर पाया जाता है कि यह पैसे इनके द्वारा बैंक से निकाल कर लाए गए होंगे तो इन्हें छोड़ दिया जाएगा अन्यथा इन पर कानूनी कार्यवाही की जाएगी।
लावारिस में 17 लाख रूपये जब्त किये
चैकिंग में दूध वालों से 17 लाख रूपये मिले हैं जिन्हें जब्त कर लिया गया है दूधवालों से पूछा कहां से पैसे तो उन्होंने कहा बैंक से लाये है, समय दिया गया है कागजात दिखाने के लिये।
ज्ञानेन्द्रसिंह, टीआई, पड़ाव थाना, ग्वालियर
