टीआई देवेन्द्र चन्द्रवंशी को कर्मवीर सम्मान दिया जायेगा-शिवराजसिंह चौहान

भोपाल. इन्दौर में कोरोना वायरस के संक्रमण का शिकार हुए जूनी इन्दौर टीआई देवेन्द्र चन्द्रवंशी की शनिवार-रविवार की दरमियानी रात को अरबिंदों हॉस्पिटल में मौत हो गयी। वह 19 दिन से अस्पताल में इस गंभीर बीमारी से लड़ रहे थे। उनके निधन पर सीएम शिवराजसिंह चौहान ने शौक व्यक्त करते हुए परिवार को सरकारी की तरफ से 50 लाख रूपये का मुआवजा और पत्नी को विभाग में ही सब इंस्पेक्टर के पद पर नौकरी देने की घोषणा की है। वहीं, दूरदर्शन पर जनता से संबोधन में उन्होंने इंस्पेक्टर देवेन्द्र कुमार को कर्मवीर चक्र देने की घोषणा की।
सीएम शिवराज सिंह चौहान नेअपने संबोधन में कहा गया है कि कोरोना से लड़ाई मैं चुनौतियां हैं, लेकिन हम उन्हें अवसर में बदलेंगे। कुछ समय बाद स्थितियां बदलेंगी। इस काम में जुटे पुलिस, स्वास्थ्य कर्मी और अन्य विभागों के लोगों को सम्मानित किया जायेगा। इन्दौर में टीआई देवेन्द्र चन्द्रवंशी की जान चली गयी। उन्हें 15 अगस्त को कर्मवीर सम्मान दिया जायेगा। गेहूं की खरीद शुरू हो गयी है। हर किसान का एक एक दाना खरीदा जायेगा। मण्डी के बाहर व्यापारियों को खरीदने के लिये कहा गया है। वह किसानों के घर तक आकर अनाज ले सकते हैं। किसान को उनसकी उपज का अच्छा मूल्य मिले तो वह व्यापारी को दे सकता हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *