श्योपुर में पंचायत सीईओ अरबिंद शर्मा को संभागायुक्त ने किया निलंबित

श्योपुर. मप्र के जिले विजयपुर जनपद पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी (सीईओ) अरबिंद शर्मा का चंबल संभागायुक्त रेणु तिवारी ने निलंबित कर दिया है। जानकारी के मुताबिक, सीईओ अरबिंद शर्मा को कोरोना के संदिग्ध लोगों की निगरानी के लिये बड़ौद में तैनात किया गया था। लेकिन वह विजयपुर पुलिस चैकिंग प्वाइंट पर 3 दिन पूर्व मिले। उनकी गाड़ी में एक लाख 90 हजार रूपये भी थे।
कलेक्टर प्रतिभा पाल ने सीईओ को 3 दिन से कार्य स्थल से गायब रहने व रूपयों से साथ पकड़े जाने पर नोटिस जारी करते हुए 24 घंटे में जवाब मांगा। लेकिन वह संतोषजनक जवाब नहीं दे पाये। कलेक्टर ने उनके निलंबन का प्रस्ताव संभागायुक्त को भेजा था। जिस पर कार्यवाही करते हुए संभागायुक्त रेणू तिवारी ने उन्हें निलंबित कर दिया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *